Select Date:

CJP पर बरसीं श्‍वेता तिवारी, कुनिका सदानंद बोलीं- चंदा चोरी का पछतावा नहीं, अब सोनम वांगचुक की जान लेंगे

Updated on 17-07-2026 01:31 PM
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने कहा कि वह सोनम वांगचुक के साथ-साथ उन सैंकड़ों छात्रो के साथ एकजुटता से खड़ी हैं, जो भूख हड़ताल पर हैं, जिन्होंने अपने सपनों के साथ-साथ अपनी जान की भी बाजी लगा दी। कुनिका ने सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की और कहा कि इस आंदोलन को आगे ले जाने के लिए देश को उनकी जरूरत है। पर इसी पर कुछ यूजर्स ने कुनिका पर अटैक कर दिया। एक ने जब एक्ट्रेस को '100 चूहे खाकर हज को जाने वाली बिल्ली' कहा, तो एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

कुनिका सदानंद और श्वेता तिवारी ने सोनम वांगचुक को लेकर क्या-कहा और क्यों कुनिका यूजर्स के निशाने पर आईं और क्या जवाब दिया, यहां बता रहे हैं। श्वेता तिवारी ने तो यहां तक कहा कि कॉकरोज जनता पार्टी वांगचुक की आड़ में अपना एजेंडा पूरा करने की कोशिश कर रही है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह वांगचुक के साथ हैं, पर कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ हैं।

श्वेता तिवारी CJP पर बरसीं- वांगचुक का अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल कर रही

सबसे पहले बात श्वेता तिवारी की। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह सोनम वांगचुक की बात सुने, क्योंकि उनकी भूख हड़ताल छात्रों के भविष्य और एजुकेशन से जुड़ा हुआ है। पर साथ ही साफ कहा कि वह वांगचुक के साथ खड़ी हैं, पर CJP के साथ नहीं। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के इरादों पर सवाल उठाए और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'सोनम वांगचुक एक नेक मकसद के लिए लड़ रहे हैं, और वो है शिक्षा और हमारे बच्चों का भविष्य। इस मकसद पर ध्यान दिया जाना चाहिए और सरकार को उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।'

'मेरा CJP से लेना-देना नहीं, पर वांगचुक को सपोर्ट है'

श्वेता ने आगे लिखा, 'साथ ही मैं साफ कर दूं कि मेरा CJP से कोई लेना-देना नहीं है। जिस तरह से वो इस मामले को संभाल रहे हैं, मैं उससे सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि वो वांगचुक के संघर्ष का इस्तेमाल अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। मैं इस तरीके का समर्थन नहीं करती। मेरा समर्थन सोनम वांगचुक और उस मकसद के लिए है, जिसके लिए वो लड़ रहे हैं, न कि किसी ऐसे राजनीतिक समूह या संगठन के लिए, जो इससे फायदा उठाना चाहता है। हमारे राजनीतिक मतभेद चाहे जो भी हों, हम ऐसे व्यक्ति को नहीं खो सकते, जिन्होंने अपना जीवन देश और शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया है। ध्यान उनके संदेश, उनकी सेहत और कोई सार्थक समाधान खोजने पर होना चाहिए।'

कुनिका सदानंद ने आवाज उठाई तो, यूजर्स ने लपेटा

उधर, कुनिका सदानंद, जो पहले दिन से कॉकरोच जनता पार्टी के साथ खड़ी हैं और नीट पेपर लीक से लेकर छात्रों के लिए आवाज उठाई, अब सोनम वांगचुक को भी सपोर्ट कर रही हैं। पर जो उन्होंने लिखा, उसे देख कुछ यूजर्स बिदक गए और आपत्तिजनक बातें करने लगे। यह देख कुनिका ने भी उन्हें आड़े हाथों ले लिया। एक यूजर को तो कुनिका ने बुरी तरह लपेट दिया।

'सोनम सर, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों, आत्महत्या करने वाले छात्रों संग खड़ी हूं'

दरअसल, कुनिका सदानंद ने जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और अन्य छात्रों के बारे में अपने X अकाउंट पर अपडेट मांगा था। साथ में उन्होंने लिखा था, 'मैं सोनम सर, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों, आत्महत्या करने वाले छात्रों और उनके परिवारों, और हर पेपर लीक के बाद अपने सपने छोड़ने वाले छात्रों के साथ एकजुटता के साथ खड़ी हूं और उन्हें सपोर्ट करती हूं। मैं जंतर-मंतर और भारत के अन्य राज्यों से विरोध प्रदर्शन करने आए सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी हूं। मैं देश के उन सभी युवा संगठनों के साथ एकजुटता से खड़ी हूं, जिन्होंने आवाज उठाई।'

'सरकार को शर्म आनी चाहिए'

कुनिका ने आगे लिखा, 'मैं उन सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी हूं, जो विरोध स्थल पर लगातार खाना खिला रहे हैं और अन्य चीजें दान कर रहे हैं। सोनम सर और भूख हड़ताल पर बैठे अन्य लोगों की जय हो, अपनी बात पहुंचाने के गांधीवादी तरीके की जय हो। प्लीज अपना उपवास खत्म करें। इस आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए हमें आपके जिंदा रहने की जरूरत है। सरकार को शर्म आनी चाहिए।'

यूजर ने कहा 100 चूहे खाने वाली बिल्ली, तो दिया मुंहतोड़ जवाब

कुनिका सदानंद के इसी पोस्ट पर एक यूजर ने लिख दिया, 'सौ चूहे खा कर बिल्ली चली हज को।' इस कमेंट को देख कुनिका खुद को रोक नहीं पाईं और करारा जवाब दिया। 62 वर्षीय एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'उनसे बेहतर हूं जो 100 करोड़ का चंदा चोरी करके भी, पश्चताप नहीं कर रहे हैं। करोड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद करके भी, माफी नहीं मांग रहे हैं, और अब अनशन पर बैठे सोनम जी की जान लेने पर आमादा हैं।'

सोनम वांगचुक की मांगे और भूख हड़ताल को 20 दिन

मालूम हो कि सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर बैठे हुए शुक्रवार, 17 जुलाई को 20 दिन हो गए हैं। नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा दें। हालांकि, इस अनशन के कारण सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है। उनका वजन भी 8.5 किलो घट गया है। आम जनता से लेकर कई फिल्म और टीवी हस्तियों ने वांगचुक से अपना उपवास खत्म करने की अपील की है। एक जनहित याचिका भी दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की गई, जिसकी सुनवाई के दौरान आदेश दिया गया कि डॉक्टर्स वांगचुक की सेहत की नियमित रूप से जांच करें और जरूरत पड़ने पर उनकी जान बचाने के लिए मेडिकल स्टेप्स उठाए जाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.