Select Date:

'OMG 2 मेरी कहानी थी', परेश रावल का दावा, बोले- अक्षय कुमार ने क्रेडिट नहीं दिया, ओरिजनल स्टोरी बदल दी

Updated on 17-07-2026 01:34 PM
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को मिक्स किए जाने पर आपत्ति जताई गई थी। यहां तक कि फिल्म पर बैन लगाने की भी बात सामने आई थी। पर कुछ बदलावों के बाद OMG 2 को A सर्टिफिकेट मिला और फिल्म को रिलीज कर दिया गया। कई डायलॉग और शब्दों में बदलाव किया गया था। अब परेश रावल ने उस फिल्म के बारे में बात की है। एक्टर ने कहा कि OMG 2 उनका आइडिया था, पर अक्षय कुमार ने उनसे स्क्रिप्ट ले ली और क्रेडिट तक नहीं दिया।

परेश रावल ने यह भी दावा किया कि अगर मेकर्स उनकी ओरिजिनल कहानी पर टिके रहते तो ज्यादातर विवाद से बचा जा सकता था। एक्टर का दावा है कि उनकी कहानी पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित थी और उसमें किसी भी तरह का दैवीय दखल नहीं था।

परेश रावल बोले- OMG 2 में भगवान वाला रोल था ही नहीं

परेश रावल ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने ही उस फिल्म की ओरिजिनल कहानी सोची थी, जो बाद में OMG 2 बनी। उन्होंने यह आइडिया डायरेक्टर अमित राय के साथ शेयर किया और उनके साथ मिलकर इसके स्क्रीनप्ले तैयार किया। लेकिन अक्षय कुमार के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद कहानी ने एक अलग मोड़ ले लिया। परेश रावल की मानें तो कहानी में भगवान का कोई रोल नहीं था। वह बोले, 'मैंने 'रोड टू संगम' के डायरेक्टर अमित राय से संपर्क किया और पूछा कि क्या वह कोई और फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं। मैंने उनसे कहा कि मेरे पास एक आइडिया है। चलो बैठकर इसे लिखते हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं लेखक तो नहीं हूं, लेकिन आइडिया दे सकता हूं और यह पहचानने में मदद कर सकता हूं कि हम कहां गलती कर रहे हैं, क्योंकि मुझे स्क्रीनप्ले की कुछ हद तक समझ है।'

परेश रावल ने बताई OMG 2 की ओरिजनल कहानी

परेश रावल ने आगे बताया, 'यह कहानी एक ऐसे लड़के के बारे में थी, जिसे मास्ट***न करते हुए पकड़ा जाता है और इस घटना का वीडियो वायरल हो जाता है, जिससे उसकी जिंदगी मुश्किल हो जाती है। उसके पिता खजुराहो मंदिर में टूरिस्ट गाइड थे। अमित ने उसे महाकाल मंदिर में पार्ट-टाइम पुजारी बनाने का सुझाव दिया। हमने मिलकर स्क्रिप्ट तैयार की और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश कोठारी को भी इसमें शामिल किया। हमारी कई मीटिंग हुईं क्योंकि हमारा मकसद फिल्म को शिक्षाप्रद और मनोरंजक बनाना था, न कि अश्लील। हम इस प्रक्रिया में पूरी तरह से शामिल थे।'

''OMG 2' में बाइकर लेने वाले थे, भगवान नहीं'

परेश रावल ने बताया कि बाद में यह स्क्रिप्ट फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और फिर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के सोमेन मिश्रा को सुनाई गई। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'सोमेन ने साफ कह दिया कि यह नहीं चलेगी। कहानी में भगवान की जरूरत नहीं थी। ओरिजिनल कॉन्सेप्ट फाइनल फिल्म से काफी अलग था। हमारा मुख्य आइडिया यह था कि पिता को रास्ता दिखाने वाला कोई बाइकर हो, न कि भगवान। पहली OMG में भगवान इसलिए आए थे क्योंकि केस भगवान के खिलाफ था। लेकिन यह फिल्म एक पिता की अपने बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई के बारे में थी। इसमें किसी दैवीय किरदार की जरूरत नहीं थी। हम 'मुकद्दर का सिकंदर' में कादर खान के किरदार जैसा कोई व्यक्ति चाहते थे।'

अजय देवगन और सलमान खान से संपर्क किया

परेश रावल के मुताबिक, उन्होंने बाइकर के रोल के लिए अजय देवगन और सलमान खान से संपर्क किया। वह अक्षय के पास गए ही नहीं थे। वह बोले, 'मैंने अक्षय से संपर्क नहीं किया क्योंकि लोगों को लगता कि यह OMG 2 है, जबकि ऐसा कोई प्लान नहीं था। मुझे लगा कि हम अभी भी चीजों पर बात कर रहे थे। हमारी ऑप्टिमिस्टिक्स के विपुल शाह के साथ मीटिंग भी हुई थी। उन्होंने अक्षय के बारे में भी पूछा, और मैंने कहा कि अगर मुझे उनके साथ फिल्म बनानी होती, तो मैं सीधे उनसे बात करता। अक्षय और मैं OMG में पार्टनर थे। मुझे किसी बीच वाले व्यक्ति की जरूरत नहीं थी।'

अक्षय कुमार की एंट्री, OMG 2 की स्क्रिप्ट ले ली

परेश आगे बोले, 'कुछ दिनों बाद, अमित राय ने फोन करके बताया कि अक्षय यह फिल्म करना चाहते हैं। दिक्कत यह थी कि अमित ने स्क्रिप्ट पर अस्थायी रूप से OMG 2 लिख दिया था क्योंकि जॉनर एक जैसा था। हमारी एक मीटिंग में अश्विन वर्दे भी मौजूद थे। तभी उन्होंने तय किया कि वो इसे अक्षय के साथ करना चाहते हैं। मैंने अमित से कहा कि मैं इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहता। अमित ने कहा कि लेकिन वो इसे बनाना चाहते हैं। तो उन्होंने अमित से स्क्रिप्ट ले ली। मैंने अमित से कहा कि मैं उससे लड़ नहीं सकता, वह मेरा दोस्त है। अगर उसने यही चुना है, तो मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं। मैंने बार-बार उनसे कहा कि इसे फ्रेंचाइजी न बनाएं क्योंकि यह वैसी फिल्म नहीं थी। लेकिन फिर भी वे आगे बढ़े।'

अक्षय ने परेश रावल को मनाया, पर नहीं माने और अलग हो गए

परेश रावल OMG 2 से क्यों अलग हुए? यह पूछे जाने पर वह बोले, 'मैंने अक्षय से बात की। उन्होंने मुझसे फिल्म करने के लिए कहा। मैंने उनसे कहा कि नहीं। यह वह फिल्म नहीं है जिसकी मैंने कल्पना की थी। इस कहानी में भगवान की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने मुझे मनाने की कोशिश की, लेकिन मैं शुरू से ही इस स्क्रिप्ट के साथ जुड़ा हुआ था। मुझे ठीक-ठीक पता था कि यह कैसी होनी चाहिए। इसीलिए मैं अलग हो गया।'

'अक्षय कुमार ने मुझे क्रेडिट भी नहीं दिया'

परेश रावल फिर बोले, 'सबसे दुखद बात यह है कि मुझे कहानी या कॉन्सेप्ट का क्रेडिट भी नहीं दिया गया। मेरा नाम कहीं भी नहीं था। अमित, अक्षय, अश्विन, अजय देवगन, करण जौहर और सलमान खान... सभी जानते हैं कि यह मेरा आइडिया और मेरी कहानी थी। अजय और सलमान ने शायद सब्जेक्ट के कारण मना कर दिया। उन्हें लगा कि यह विवादास्पद हो सकता है। मैंने उन्हें कॉन्सेप्ट समझाने की कोशिश की।'

OMG 2 की कास्ट और कलेक्शन

OMG 2 में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, आरुष वर्मा, यामी गौतम, अन्वेषा विज, अरुण गोविल और पवन मल्होत्रा समेत कई और कलाकार थे। फिल्म ने तब देशभर में ₹150.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹221.6 करोड़ रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट ₹50 करोड़ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.