Select Date:

एमपी में टैक्स चोरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, जनगणना के साथ होगा संपत्ति और जल कर का सत्यापन, छूटी संपत्तियां होंगी दर्ज

Updated on 19-07-2026 01:01 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में संपत्ति कर और जल कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार जनगणना के साथ विशेष टैक्स सर्वे कराएगी। इसके तहत प्रगणक (एन्यूमरेटर) घर-घर जाकर मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भौतिक सत्यापन करेंगे। इस दौरान जिन संपत्तियों पर दोनों कर लागू होने के बावजूद वे नगरीय निकाय के रिकार्ड में दर्ज नहीं हैं या उनका कर जमा नहीं किया जा रहा है तो उनकी पहचान की जाएगी।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सभी कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि जनगणना के दौरान एकत्र हो रहे आंकड़ों का उपयोग कर छूटी हुई संपत्तियों, नए निर्माणों और जल कनेक्शन का रिकॉर्ड तत्काल अपडेट किया जाए। विभाग के अनुसार संपत्ति और जल कर नगरीय निकायों की आय का प्रमुख स्रोत हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में नए निर्माण और परिवर्तित उपयोग वाली संपत्तियां अब तक असेसमेंट रजिस्टर में दर्ज नहीं हो सकी हैं।इससे निकायों को लगातार राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसी को देखते हुए जनगणना के दौरान प्रत्येक मकान के सत्यापन के साथ उसकी आवासीय, व्यावसायिक अथवा मिश्रित उपयोग की स्थिति का मिलान ई-नगरपालिका पोर्टल पर उपलब्ध रिकार्ड से कराया जाएगा।

प्रत्येक गणनाकर्ता 120 आवासों का करेगा सर्वे

नगरीय आवास एवं विकास विभाग के पत्र के अनुसार प्रत्येक गणनाकर्ता लगभग 120 आवासों का सर्वे करेगा। इसके बाद संबंधित एआरआई, आरआई, एआरओ और अन्य अधिकारी संपत्ति कर और जल उपभोक्ता प्रभार के रिकार्ड का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक संशोधन करेंगे। जहां जल कनेक्शन दर्ज नहीं हैं या अवैध कनेक्शन पाए जाते हैं, वहां भी रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा। जिन निकायों में जीआइएस आधारित नंबरिंग लागू है, वहां मकान नंबर और यूनिक प्रापर्टी आइडी (यूपीआइडी) का भी मिलान कराया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 July 2026
भोपाल, भोपाल में रविवार को जैन समाज की श्रद्धा और भक्ति में सराबोर नजर आई। चतुर्मास के लिए आचार्य समय सागर महाराज का 20 मुनियों के संघ के साथ भव्य मंगल…
 19 July 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। सोमवार से 21 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसों का ट्रायल…
 19 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में संपत्ति कर और जल कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार जनगणना के साथ विशेष टैक्स सर्वे कराएगी। इसके तहत प्रगणक (एन्यूमरेटर) घर-घर जाकर…
 19 July 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक रविवार को भोपाल शहर से सटे प्राचीन महल और स्मारक वाले गांव जगदीशपुर में होगी। इसमें 20…
 19 July 2026
भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र में बीटेक प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना शनिवार सुबह सामने आई, जब उसके पिता ने कमरे…
 19 July 2026
 भोपाल। भोपाल नगर निगम में चल रही पदोन्नति (प्रमोशन) प्रक्रिया के बीच प्रशासन ने एक ऐसा नया फरमान जारी किया है, जिसने कर्मचारियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। नए निर्देशों…
 19 July 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो, लेकिन शहरों का मास्टर प्लान बनाकर लागू होने के बाद ही भूमि का उपयोग निर्धारित…
 19 July 2026
भोपाल। पीटीआरआई में पदस्थ एआइजी राजेश कुमार मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म और आर्थिक शोषण की शिकायत के आठ महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभागीय जांच के बाद…
 18 July 2026
भोपाल। प्रदेश में वर्ष 2027 से चुनाव का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। मई-जून में नगरीय निकाय और इसके साथ-साथ पंचायतों के चुनाव होंगे। कांग्रेस नगर निगम और नगर पालिका के…
Advt.