Select Date:

खुद की CR पर खुद ही कराओ साइन; भोपाल नगर निगम के इस आदेश पर भड़के कर्मचारी, प्रमोशन की 350 फाइलें अटकीं

Updated on 19-07-2026 12:58 PM
 भोपाल। भोपाल नगर निगम में चल रही पदोन्नति (प्रमोशन) प्रक्रिया के बीच प्रशासन ने एक ऐसा नया फरमान जारी किया है, जिसने कर्मचारियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। नए निर्देशों के अनुसार, अब अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी गोपनीय चरित्रावली (सीआर) खुद पूरी करानी होगी।कर्मचारियों को खुद उन अधिकारियों के पास जाकर हस्ताक्षर (साइन) करवाकर लाने होंगे, जिनके अधीन उन्होंने पूर्व में काम किया था। नगर निगम प्रशासन के इस आदेश के बाद से कर्मचारियों में भारी नाराजगी और असंतोष देखा जा रहा है।

650 में से 350 मामलों में CR ही अधूरी

निगम में इस समय पदोन्नति के कुल 650 मामलों पर विचार किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 350 कर्मचारियों और अधिकारियों की सीआर अब तक बनकर तैयार ही नहीं हो सकी है। वहीं, जिन कर्मचारियों की सीआर तैयार हो चुकी है, उन्हें भी एक अन्य अधिकारी के हस्ताक्षर कराने के लिए मूल सीआर सौंप दी गई है।
इस पेंडेंसी को खत्म करने के लिए निगम मुख्यालय में देर रात तक सीआर तैयार करने का काम चल रहा है।

कर्मचारियों ने उठाए सवाल

प्रशासन के इस फैसले को कर्मचारियों ने पूरी तरह से अव्यावहारिक बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। कर्मचारियों का तर्क है कि:
-गोपनीयता पर संकट: सीआर एक बेहद गोपनीय दस्तावेज होता है। इसे सीधे कर्मचारी के हाथ में सौंपना और उसी से साइन कराने के लिए कहना सेवा नियमों के विपरीत और अनुचित है।
-अधिकारियों का न मिलना: पूर्व में जिन अधिकारियों के अधीन काम किया था, उनमें से कई अधिकारियों का तबादला हो चुका है या वे सेवानिवृत्त (रिटायर) हो चुके हैं। ऐसे में उनसे संपर्क कर हस्ताक्षर करवाना कर्मचारियों के लिए बेहद मुश्किल काम होगा।

'सीआर लिखना विभाग का काम, फिर कर्मचारियों पर बोझ क्यों?'

नियमों के अनुसार, कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय चरित्रावली (सीआर) तैयार करना पूरी तरह से संबंधित विभाग की जिम्मेदारी होती है और इसे हर साल नियमित रूप से लिखा जाना चाहिए।
प्रशासन की इस लापरवाही का सबसे अधिक खामियाजा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। इन कर्मचारियों को दो-दो अधिकारियों के हस्ताक्षर खुद कराने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिसके कारण वे काम छोड़कर दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 July 2026
भोपाल, भोपाल में रविवार को जैन समाज की श्रद्धा और भक्ति में सराबोर नजर आई। चतुर्मास के लिए आचार्य समय सागर महाराज का 20 मुनियों के संघ के साथ भव्य मंगल…
 19 July 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। सोमवार से 21 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसों का ट्रायल…
 19 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में संपत्ति कर और जल कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार जनगणना के साथ विशेष टैक्स सर्वे कराएगी। इसके तहत प्रगणक (एन्यूमरेटर) घर-घर जाकर…
 19 July 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक रविवार को भोपाल शहर से सटे प्राचीन महल और स्मारक वाले गांव जगदीशपुर में होगी। इसमें 20…
 19 July 2026
भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र में बीटेक प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना शनिवार सुबह सामने आई, जब उसके पिता ने कमरे…
 19 July 2026
 भोपाल। भोपाल नगर निगम में चल रही पदोन्नति (प्रमोशन) प्रक्रिया के बीच प्रशासन ने एक ऐसा नया फरमान जारी किया है, जिसने कर्मचारियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। नए निर्देशों…
 19 July 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो, लेकिन शहरों का मास्टर प्लान बनाकर लागू होने के बाद ही भूमि का उपयोग निर्धारित…
 19 July 2026
भोपाल। पीटीआरआई में पदस्थ एआइजी राजेश कुमार मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म और आर्थिक शोषण की शिकायत के आठ महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभागीय जांच के बाद…
 18 July 2026
भोपाल। प्रदेश में वर्ष 2027 से चुनाव का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। मई-जून में नगरीय निकाय और इसके साथ-साथ पंचायतों के चुनाव होंगे। कांग्रेस नगर निगम और नगर पालिका के…
Advt.