भोपाल MANIT में 80 छात्रों के बीमार होने के बाद एक्शन; हॉस्टल में बिना लाइसेंस चल रही थी मेस, RO में मिली गंदगी
Updated on
18-07-2026 01:22 PM
भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल के छात्रावासों में 80 से अधिक छात्रों के उल्टी, दस्त और फूड पाइजनिंग से बीमार होने के मामले में आखिरकार प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।नईदुनिया द्वारा लगातार छात्रावास की अव्यवस्थाओं और छात्रों के बीमार होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने हास्टल क्रमांक-9 और 11 की मेस में औचक निरीक्षण किया।
आरओ सिस्टम में गंदगी, पानी में सूक्ष्म काले कण मिले
जांच के दौरान बिना वैध लाइसेंस खाद्य व्यवसाय संचालित होने से लेकर गंदे आरओ सिस्टम, पेयजल संदूषण की आशंका और स्वच्छता संबंधी गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दोनों छात्रावासों की मेस, रसोई, खाद्य भंडारण व्यवस्था, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, पेयजल व्यवस्था, आरओ प्लांट, जल भंडारण टंकियों और स्वच्छता व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
संस्थान प्रबंधन ने दावा किया कि 11 जुलाई को पानी की टंकियों की सफाई कराई गई थी और आरओ फिल्टर भी बदले गए थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान आरओ सिस्टम में गंदगी व पानी में सूक्ष्म काले कण मिलने से पेयजल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
भोपाल, भोपाल में रविवार को जैन समाज की श्रद्धा और भक्ति में सराबोर नजर आई। चतुर्मास के लिए आचार्य समय सागर महाराज का 20 मुनियों के संघ के साथ भव्य मंगल…
भोपाल। राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। सोमवार से 21 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसों का ट्रायल…
भोपाल। मध्य प्रदेश में संपत्ति कर और जल कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार जनगणना के साथ विशेष टैक्स सर्वे कराएगी। इसके तहत प्रगणक (एन्यूमरेटर) घर-घर जाकर…
भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक रविवार को भोपाल शहर से सटे प्राचीन महल और स्मारक वाले गांव जगदीशपुर में होगी। इसमें 20…
भोपाल। भोपाल नगर निगम में चल रही पदोन्नति (प्रमोशन) प्रक्रिया के बीच प्रशासन ने एक ऐसा नया फरमान जारी किया है, जिसने कर्मचारियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। नए निर्देशों…
भोपाल। पीटीआरआई में पदस्थ एआइजी राजेश कुमार मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म और आर्थिक शोषण की शिकायत के आठ महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभागीय जांच के बाद…
भोपाल। प्रदेश में वर्ष 2027 से चुनाव का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। मई-जून में नगरीय निकाय और इसके साथ-साथ पंचायतों के चुनाव होंगे। कांग्रेस नगर निगम और नगर पालिका के…