Select Date:

'हमारे कई मिसकैरेज हुए', गुरमीत और देबिना ने बताया 11 साल बाद हुईं बेटियां, बोले- डॉक्टर्स ने हार मान ली थी

Updated on 30-05-2026 02:44 PM
टेलीविजन के मशहूर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी कई मिसकैरेज के दौर से गुजर चुके हैं और ये बात उन्होंने कई बार बताई भी है। एख बार फिर वे अपने कठिन समय को याद करते हुए भावुक हो उठे। यह कपल राजीव खंडेलवाल के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'तुम हो ना' में शिरकत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

होस्ट चैनल द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए प्रोमो में, गुरमीत चौधरी अपने माता-पिता बनने के लंबे और कठिन सफर के बारे में बात करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, 'हमारी शादी को 10-11 साल के बाद बेटियां हुईं, कई बार मिसकैरेज हुआ और बहुत कोशिश की, हमने सब डॉक्टरों ने मना कर दिया था कि कुछ नहीं हो सकता, 10-11 साल के बाद हमारी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं।'

दो बेटियों के माता-पिता हैं दोनों

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह कपल अब दो बेटियों, लियाना और दिविशा के माता-पिता हैं, जिनका जन्म 2022 में हुआ था। लियाना का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था, जबकि दिविशा को देबिना ने नैचुरली प्रेग्नेंसी से कंसीव किया था।


गुरमीत और देबिना की मुलाकात

गुरमीत और देबिना की पहली मुलाकात 2004 में एक टैलेंट शो के दौरान हुई थी और उसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शो में एक साथ काम किया। 2008 में प्रसारित टीवी सीरियल 'रामायण' में भगवान राम और देवी सीता का किरदार निभाने के लिए मशहूर इस जोड़ी को शो की अपार लोकप्रियता के बाद घर-घर में पहचान मिली।


हमेशा दिखाते हैं प्यार

गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमेशा देबिना के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। कुछ दिन पहले, उन्होंने देबिना के लिए एक प्यारा सा मैसेज शेयर किया था, जिसे उन्होंने अपनी आज की सफलता का श्रेय दिया।

गुरमीत और देबिना का पोस्ट

गुरमीत ने देबिना के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में दोनों हाथ पकड़े हुए चलते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ में लिखा है, 'पहले दिन से ही बेहतरीन… वो मुझे पूरा करती है।' कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'देबीना, मेरी आज की सारी उपलब्धियों की वजह! #गुरबीना।' गुरमीत और देबीना की बात करें तो, वे हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ और ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
मलयालम फिल्‍मों की पॉपुलर एक्‍ट्रेस और टीवी होस्‍ट ज्वेल मैरी ने वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्‍होंने उन दावों और अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा…
 02 June 2026
बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान ने अपकमिंग फिल्‍म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। एक्‍टर की तरफ से 'डीएसके लीगल' फर्म ने कास्टिंग डायरेक्टर…
 01 June 2026
भारतीय सिनेमा के महानतम और सबसे बड़े स्टार्स में से एक होने के साथ-साथ, मोहनलाल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल सुपरस्टारों में भी शुमार हैं। हालांकि, उनकी महानता सिनेमा…
 01 June 2026
मुंबई के वर्सोवा में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने हाल ही में ट्विटर पर अपने घर में शनिवार रात करीब 11 बजे से शुरू हुई बिजली कटौती की…
 01 June 2026
भोजपुरी सिनेमा के दो सुपरस्टार्स के बीच जुबानी जंग बढ़ती ही जा रही है। एक्टर खेसारी लाल यादव ने कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान सांसद और एक्टर रवि…
 01 June 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सपाट कमर पाने के दबाव के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि एक समय परफेक्ट शरीर पाने की चाह में उन्होंने…
 30 May 2026
साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। निधन से पहले एक्टर की मां स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों से…
 30 May 2026
टेलीविजन के मशहूर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी कई मिसकैरेज के दौर से गुजर चुके हैं और ये बात उन्होंने कई बार बताई भी है। एख बार फिर वे…
 30 May 2026
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'डॉन 3' इन दिनों अपनी कहानी से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। जब से यह खबर सामने आई है कि रणवीर…
Advt.