नमक बेचकर लाखों रुपये कमा रही यह पहाड़ी महिला, विदेश तक पहुंचा स्वाद
Updated on
10-01-2026 01:04 PM
नई दिल्ली: जब भी नमक की बात आती है तो दिमाग में सफेद बारिक चूरे जैसी चीज घूमती है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि नमक के भी कई फ्लेवर हो सकते हैं? ऐसे ही फ्लेवर के नमक बेच रही हैं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके टिहरी गढ़वाल की शशि बहुगुणा रतूड़ी। उनका ब्रांड नमकवाली (Namakwali) आज काफी फेमस है। हिमालय का खास नमक उत्तराखंड से निकल विदेशों तक पहुंच गया है। इस ब्रांड का 'पिस्यू लूण' लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। पिस्यू लूण का मतलब सिलबट्टे पर पिसा हुआ नमक है। आज शशि बहुगुणा की कंपनी का सालाना रेवेन्यू लाखों रुपये है।
शशि बहुगुणा को पहाड़ी खाने से बहुत लगाव था। उन्होंने अपने बेटे की मदद से साल 2018 में इसकी शुरुआत की। शशि बहुगुणा रतूड़ी के छोटे बेटे सुवेंदु के मुताबिक, 'मां के साथ की कई महिलाएं नमक पीसती थीं। ये नमक वो बिना पैसे के बांट देती थीं। हम इन्हें ‘नमकवाली’ कहते थे। हमने 58 साल की उम्र में मां को बिजनेस वुमन बनाने का फैसला किया। हमने पहाड़ की महिलाओं को उनके किचन में रखे सिलबट्टे को अपना हथियार बनाने को कहा। महिलाओं ने काम शुरू किया और आज सिलबट्टे पर पिसा हुआ नमक ही उनकी पहचान बन गया है।'
2018 में हुई शुरुआत
सुवेंदु ने बताया कि उन्होंने ‘नमकवाली’ नाम से 2018 में सोशल मीडिया पर पेज बनाया। इस पेज पर लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ऑर्डर भी आने लगे। साल 2020 में उन्होंने अपनी वेबसाइट बनाई। साथ ही इसे अमेजन पर भी बेचना शुरू किया। तब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इसका खूब प्रचार किया गया। इस दौरान यह विदेशों में भी फेमस हो गया। यह नमक आज विदेशों में भी पहचान बना रहा है।
क्या है नमक में खास?
यह पिस्यू लूण नमक उत्तराखंड के टिहरी, गढ़वाल और आसपास के इलाकों से आता है। इसे पचाने में बहुत फायदेमंद माना जाता है, खासकर पेट की एसिडिटी को कम करने में। इस नमक में ताजी जड़ी-बूटियां और मसाले भी मिलाए जाते हैं। जैसे पुदीना, धनिया, हल्दी, अदरक, लहसुन और मिर्च। इन सबको पत्थर या सिल-बट्टे पर पीसकर नमक में मिलाया जाता है। शशि बताती हैं कि हर जड़ी-बूटी और मसाला उत्तराखंड के हिमालय की ऊंची चोटियों से हाथ से चुना जाता है। यह बहुत पौष्टिक है और 100% ऑर्गेनिक है।
कई तरह के प्रोडक्ट
'नमकवाली' ब्रांड में सिर्फ पिस्यू लूण नमक ही नहीं, बल्कि और प्रोडक्ट भी हैं। उनके पास 20 से ज्यादा प्रोडक्ट हैं। इनमें पिस्यू लूण नमक, पहाड़ी शहद, हल्दी, गाय का घी, चटनी पाउडर और दालें शामिल हैं। उनका बिजनेस मॉडल ज्यादातर सीधे ग्राहकों को बेचने (D2C) पर आधारित है। उनके प्रोडक्ट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी मिलते हैं। लेकिन उनकी अपनी वेबसाइट से 70% बिक्री होती है।
सालाना लाखों रुपये का टर्नओवर
शशि बहुगुणा ने अपने इस कारोबार की शुरुआत में सिर्फ डेढ़ लाख रुपये लगाए थे और साथ में तीन महिलाएं थीं। आज उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर 50 लाख रुपये है और 17% का मुनाफा भी हो रहा है। वह पिछले साल शार्क टैंक इंडिया में भी आई थीं।
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…