दिल तोड़ने वाली स्थिति
इस कहानी को शेयर करते हुए अंकुर वारिकू ने इस स्थिति को 'दिल तोड़ने वाला' बताया। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टर के अटूट हौसले और सकारात्मक दृष्टिकोण की जमकर तारीफ की। वारिकू ने कहा कि परिस्थितियां भले ही कितनी भी कठिन क्यों न हों, इस युवा का जज्बा यह साफ बताता है कि उसकी सफलता अब बस कुछ ही समय की बात है।उन्होंने आगे लिखा कि भारत में चिकित्सा आज भी सबसे कठिन पेशों में से एक है। न केवल इसलिए कि इसमें प्रवेश पाना मुश्किल है, बल्कि इसलिए भी कि डिग्री मिलने के बाद भी खुद को और परिवार को आर्थिक रूप से संभालने के लिए कई डॉक्टरों को कड़ा संघर्ष करना पड़ता है।
