Select Date:

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

Updated on 19-12-2022 06:23 PM
वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में  पिछले दो दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा है. भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने आज यानी 19 दिसंबर को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की. आज प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सटेंज का निफ्टी (Nifty) दोनों बढ़त के साथ खुले. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (Sensex)  68 अंकों की तेजी के साथ 61405 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई निफ्टी (Nifty) 19 अंकों की तेजी के साथ 18288 पर कारोबार को शुरुआत की है.

आज निफ्टी के शेयरों में  इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, विप्रो और टेक महिंद्रा में गिरावट देखी जा रही है. जबकि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया और नेस्ले इंडिया बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी 16 दिसंबर को  शेयर बजार (Stock Market) नुकसान के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 461.22 अंको यानी 0.75 प्रतिशत की तेज गिरावट के साथ 61,337.81 पर और एनएसई निफ्टी (Nifty) 145.90 अंकों यानी 0.79 प्रतिशत टूटकर 18,269.00 पर कारोबार का अंत किया था.

बीते हफ्ते शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. जिसमें बाजार की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप (M-Cap) में सामूहिक रूप से 1,22,092.9 करोड़ रुपये का गिरावट देख गई. पिछले हफ्ते एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा  हुआ. इसके अलावा बाकी सभी 9 कंपनिया नुकसान में रहीं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
 23 June 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारत के कोर सेक्टर की विकास दर मई महीने में घटकर सात महीने के निचले स्तर 0.5% (सालाना आधार पर) पर आ गई है। अप्रैल में यह 1.8%…
 23 June 2026
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
 23 June 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
 22 June 2026
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
 22 June 2026
नई दिल्‍ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्‍ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
 22 June 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…
 22 June 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास फंसे उर्वरक से लदे 16 मालवाहक जहाजों में से करीब 10 से 12 जहाज इस जलमार्ग को पार करने में सफल…
Advt.