शेयर बाजार फिर हुआ लहूलुहान, सेंसेक्स 700 अंक गिरा, रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक लुढ़के
Updated on
12-01-2026 12:33 PM
नई दिल्ली: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में सभी कारोबारी दिन गिरावट रही। नए हफ्ते के पहले दिन भी शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 700 अंक गिर गया जबकि एनएसई निफ्टी 25,550 से नीचे आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में बड़ी गिरावट आई है। दोपहर 12 बजे बीएसई सेंसेक्स 622.88 अंक यानी 0.75% गिरावट के साथ 82,953.36 अंक पर ट्रेड कर रहा था जबकि निफ्टी 169.80 अंक यानी 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 25,513.50 अंक पर आ गया। पिछले हफ्ते सेंसेक्स में करीब 2,200 अंक की गिरावट आई थी जबकि निफ्टी 2.5% गिरा था।
सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रों, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडानी पोर्ट्स, ईटरनल, बीईएल, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, और इंडिगो में सबसे ज्यादा गिरावट आई। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा तेजी आई।
ब्रॉडर मार्केट का हाल
ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में एक फीसदी की गिरावट रही जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी लुढ़क गया। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.6 फीसदी गिरावट आई जबकि निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.97 फीसदी, निफ्टी ऑटो 0.6 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.5 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.5 फीसदी गिरावट आई।
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…