Select Date:

टैक्स छूट हटी पर क्रेज कायम, पीपीएफ-सुकन्या समृद्धि में जमकर पैसा लगा रहे लोग

Updated on 27-01-2026 01:11 PM
नई दिल्ली: नए टैक्स सिस्टम में निवेश पर छूट नहीं मिलने के बावजूद लोगों का भरोसा छोटी बचत योजनाओं (Small Savings) पर कायम है। सूत्रों के मुताबिक, 10 जनवरी तक नैशनल स्मॉल सेविंग्स फंड (NSSF) में 2.17 लाख करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। यह इस वित्त वर्ष के लिए तय किए गए बजट अनुमान का करीब दो-तिहाई (2/3) हिस्सा है।

ET के मुताबिक, पीपीएफ (PPF) और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं में बजट से ज्यादा पैसा आने से केंद्र सरकार को बड़ी राहत मिलती है। इससे सरकार को अपनी जरूरतों के लिए बाजार से कम कर्ज लेना पड़ता है। सरकार ने वित्तीय घाटे को कम करने के लिए 2025-26 में NSSF से 3.43 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में यह 4.12 लाख करोड़ रुपये था। सरकार का लक्ष्य है कि 2025-26 में वित्तीय घाटा कम करके जीडीपी का 4.4% (15.69 लाख करोड़ रुपये) लाया जाए, जो पिछले साल 4.8% था।

नया टैक्स सिस्टम

पिछले बजट में ज्यादा छूट देकर नए टैक्स सिस्टम को आकर्षक बनाया गया था। नए टैक्स सिस्टम में छोटी बचत पर कोई टैक्स छूट नहीं मिलती है। पुराने सिस्टम में धारा 80C के तहत साल में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट है। अधिकारियों का कहना है कि करीब 75% टैक्सपेयर्स नए टैक्स सिस्टम में शिफ्ट हो चुके हैं। इसके बावजूद छोटी बचत योजनाओं में पैसा खूब आ रहा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि बैंक डिपॉजिट के मुकाबले इन योजनाओं में ब्याज दरें ज्यादा आकर्षक हैं। पिछले एक साल में RBI ने ब्याज दरों में 1.25% की कटौती की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
 23 June 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारत के कोर सेक्टर की विकास दर मई महीने में घटकर सात महीने के निचले स्तर 0.5% (सालाना आधार पर) पर आ गई है। अप्रैल में यह 1.8%…
 23 June 2026
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
 23 June 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
 22 June 2026
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
 22 June 2026
नई दिल्‍ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्‍ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
 22 June 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…
 22 June 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास फंसे उर्वरक से लदे 16 मालवाहक जहाजों में से करीब 10 से 12 जहाज इस जलमार्ग को पार करने में सफल…
Advt.