चांदी धड़ाम, बाजार खुलते ही 6,000 की गिरावट, सोना भी गिरा
Updated on
16-01-2026 12:53 PM
नई दिल्ली: चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर बाजार खुलते ही इसकी कीमत 6,000 रुपये तक गिर गई। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,91,577 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी जबकि आज यह 2,87,127 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2,85,513 रुपये तक नीचे और 2,88,901 रुपये तक हाई गई। 9.45 बजे यह 3449 रुपये यानी 1.18 फीसदी गिरावट के साथ 2,88,128 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
सोने की कीमत में भी आज मामूली गिरावट आई है। 5 फरवरी की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,43,121 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,42,589 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,42,400 रुपये तक नीचे और 142837.00 रुपये तक हाई गया। सुबह 10 बजे यह 350 रुपये यानी 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 1,42,771 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
क्यों आ रही है तेजी?
इस साल सोने की कीमत में 5% और चांदी की कीमत में 15% तेजी आई है। पिछले एक साल का आंकड़ा देखें तो इस दौरान सोने की कीमत करीब 80% चढ़ी है जबकि इस दौरान चांदी ने करीब 192% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण निवेशक सोने और चांदी का रुख कर रहे हैं। साथ ही कई देशों के केंद्रीय बैंक जमकर सोने की खरीदारी कर रहे हैं।
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…