चांदी सुबह-सुबह 100000 रुपये से ज्यादा महंगी हुई, सोने में भी तेजी, कहां पहुंचा भाव?
Updated on
12-01-2026 12:41 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में तेजी जारी है। इन दोनों धातुओं की कीमत ने सोमवार को रेकॉर्ड तोड़ ऊंचाइयों को छुआ। भू-राजनीतिक तनावों के कारण यह उछाल आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के मार्च वायदा ने ₹2,63,996 प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई छुआ। इसमें ₹10314 या 4% से अधिक की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सोमवार सुबह चांदी के अलावा सोने में भी जबरदस्त तेजी आई। सोने के फरवरी वायदा ने ₹1,41,250 प्रति 10 ग्राम का नया शिखर बनाया। शुरुआती कीमत ₹1,39,600 थी और दिन के कारोबार में इसमें लगभग ₹2000 या 1.4% की बढ़त देखी गई। कीमती धातुओं में यह तेजी वैश्विक अस्थिरता, आर्थिक अनिश्चितता और ईरान में अशांति से लेकर वैश्विक व्यापार तनावों के बढ़ने जैसे भू-राजनीतिक जोखिमों के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से आई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बनाया रेकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने ने रेकॉर्ड बनाया। सोमवार को सोने की कीमतें पहली बार $4,600 प्रति औंस के पार चली गईं, जबकि चांदी ने भी रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ। इस तेजी के पीछे बढ़ती भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताएं, साथ ही अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदें थीं। सुबह स्पॉट गोल्ड 1.3% बढ़कर $4,469.49 प्रति औंस पर था, जिसने दिन की शुरुआत में $4,600.33 का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था। फरवरी डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2% बढ़कर $4,591.10 पर थे।
रेड रिजर्व में मची हलचल
इस अस्थिरता को और बढ़ाते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने संडे को खुलासा किया कि ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस में अपनी गवाही को लेकर उन्हें आपराधिक अभियोग की धमकी दी थी। पॉवेल ने इस कार्रवाई को फेड को ब्याज दरें कम करने के लिए दबाव डालने का बहाना बताया। ऐसे में माना जा रहा है कि फेड रिजर्व आगे ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इस कारण भी सोने की मांग बढ़ी है जिससे इसकी कीमत में तेजी आई है।
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…