रिलायंस के शेयरधारकों को 13 दिन में 1.4 लाख करोड़ का फटका, रिजल्ट से पहले क्यों गिर रहा शेयर?
Updated on
14-01-2026 01:54 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यू्बल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पिछले साल अपने निवेशकों को 29 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया था लेकिन नया साल उसके लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है। रिलायंस के शेयरों में इस साल अब तक लगभग 7% की गिरावट आई है। इससे उसके मार्केट कैप में करीब ₹1.4 लाख करोड़ की गिरावट आई है। माना जा रहा है कि रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर चिंताएं और रिटेल बिजनेस की उम्मीद से थोड़ी धीमी रफ्तार के कारण ऐसा हुआ है। कंपनी शुक्रवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेगी।
ब्रोकरेज कंपनियों का कहना है कि यह साल रिलायंस के लिए ईयर ऑफ कैटालिस्ट्स साबित होगा। मॉर्गन स्टेनली के मयंक माहेश्वरी ने कहा किन रिलायंस की आने वाली तिमाही में एनर्जी बिजनेस चमकेगा जबकि रिटेल थोड़ा धीमा रहेगा। कमाई का रास्ता अब भी मजबूत है और हर तिमाही में कई कैटालिस्ट मौजूद रहेंगे। हालांकि कंज्यूमर रिटेल निकट भविष्य में शेयर के प्रदर्शन को थोड़ा धीमा कर सकता है।
ऑयल बिजनेस
मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 10% बढ़ेगा। इसका मुख्य कारण ऑयल टू केमिकल्स सेगमेंट में 16% की वृद्धि होगी क्योंकि रिफाइनिंग बिजनेस अब भी अच्छी रफ्तार से चल रहा है। गोल्डमैन सैश का अनुमान है कि O2C EBITDA पिछली तिमाही के मुकाबले 11% और पिछले साल के मुकाबले 16% बढ़ेगा। एक्सिस कैपिटल के गौरव मल्होत्रा का अनुमान है कि कुल EBITDA ₹467 बिलियन होगा, जो पिछली तिमाही से 2% और पिछले साल की इसी तिमाही से 7% ज्यादा है।
रिटेल ग्रोथ की रफ्तार धीमी
हालांकि रिटेल सेगमेंट कुछ चुनौतियों का सामना कर रहा है। गोल्डमैन सैश ने रिलायंस रिटेल के लिए दिसंबर तिमाही में सेल्स ग्रोथ की उम्मीद को पहले के 12% से घटाकर लगभग 10% कर दिया है। यह सितंबर तिमाही में दर्ज की गई 21.3% की वृद्धि से काफी कम है। गोल्डमैन के विश्लेषक निखिल भंडारी ने एक नोट में कहा कि अन्य कंपनियों में देखे गए रुझानों के अनुरूप, हम उम्मीद करते हैं कि रिटेल में कमाई की वृद्धि धीमी होगी। इसकी वजह यह है कि लोग कम खर्च कर रहे हैं।
रिलायंस के शेयरों में आज तेजी दिख रहा है। बीएसई पर यह करीब एक फीसदी तेजी के साथ 1464.85 रुपये तक हाई गया। 11.05 बजे यह 0.86% की तेजी के साथ 1464.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 19,81,221.66 करोड़ रुपये रह गया है। रिलायंस के शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,611.20 रुपये और न्यूनतम स्तर 1,115.55 रुपये है।
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…