एनएचएआई ने लाखों लोगों को दी राहत, फास्टैग के लिए अब KYV प्रक्रिया जरूरी नहीं
Updated on
02-01-2026 01:02 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 1 फरवरी 2026 से नई कार, जीप और वैन के फास्टैग जारी करने के लिए अनिवार्य केवाईवी (Know Your Vehicle) प्रक्रिया बंद करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य जनता की सुविधा बढ़ाना और फास्टैग सक्रिय होने के बाद राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को होने वाली परेशानियों को खत्म करना है। एनएचएआई ने कहा कि यह बदलाव लाखों आम सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए राहत लेकर आएगा।
पहले फास्टैग सक्रिय होने के बाद वाहन पहचान (केवाईवी) प्रक्रिया के कारण उन्हें असुविधा और देरी का सामना करना पड़ता था, भले ही उनके पास सभी वैध वाहन दस्तावेज मौजूद हों। पहले से जारी कार फास्टैग के लिए अब केवाईवी प्रक्रिया नियमित रूप से अनिवार्य नहीं होगी। एनएचएआई ने कहा कि केवाईवी केवल उन मामलों में ही जरूरी होगी जहां फास्टैग गलत जारी करना या या किसी तरह के दुरुपयोग जैसी शिकायतें आती हैं।
जांच की प्रक्रिया
अगर कोई शिकायत नहीं आती है, तो पहले से जारी कार फास्टैग के लिए केवाईवी की जरूरत नहीं होगी। एनएचएआई ने कहा कि उसने फास्टैग सक्रिय करने से पहले बैंक द्वारा जांच की प्रक्रिया को भी मजबूत किया है और अब फास्टैग सक्रिय करने के लिए वैधानिक रूप से वाहन डेटा के आधार पर सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है।
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…