Select Date:

कोरबा में आवारा कुत्तों का आतंक, हमले में मासूम की मौत; निगम ने पकड़े 15 कुत्ते

Updated on 18-07-2026 01:30 PM

कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आवारा कुत्तों के हमले में एक मासूम की मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। रथयात्रा पर्व की शाम दादर खुर्द क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दादर खुर्द निवासी किशोर पटेल के पुत्र पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म कर दिए। गंभीर हालत में उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये कुत्ते राहगीरों का पीछा करने के साथ ही कई बार हमला कर देते हैं। इसके कारण लोगों को चोट लगने, वाहन दुर्घटनाओं और रेबीज संक्रमण का खतरा बना रहता है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर दादर खुर्द क्षेत्र से 15 से अधिक आवारा कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। निगम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की बात कही है।

नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पांडेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। निगम आयुक्त ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिवार को मानवीय आधार पर एक लाख रुपये की अनुग्रह सहायता देने की जानकारी दी।

घटना के बाद शहर में आवारा कुत्तों की रोकथाम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों ने निगम से नियमित अभियान चलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 July 2026
एमसीबी। किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विकासखंड…
 19 July 2026
एमसीबी। कहते हैं कि यदि मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन मिल जाए तो हर सपना साकार हो सकता है। मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम चनवारीडांड की रहने वाली रीता मिंज ने…
 19 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को राजधानी रायपुर के डंगनिया, डीडी नगर और अनुपम गार्डन सहित आसपास के…
 19 July 2026
एमसीबी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत विकासखंड भरतपुर की ग्राम पंचायत माड़ीसरई में निर्मित पक्का चेक डेम आज ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और किसानों की…
 19 July 2026
एमसीबी। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM-G) ग्रामीण श्रमिकों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनकर उभर रहा है। रोजगार की अवधि में वृद्धि,…
 19 July 2026
एमसीबी। जिले में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तोजा…
 19 July 2026
एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आज ग्राम पंचायत बंजी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।…
 19 July 2026
रायपुर। राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है, महासमुंद जिले में खरीफ मौसम के दौरान धान के स्थान पर…
 19 July 2026
रायपुर। प्रदेश सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पारदर्शी खनिज प्रबंधन तथा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी नीति के अनुरूप…
Advt.