Select Date:

बंजी में विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

Updated on 19-07-2026 01:06 PM

एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आज ग्राम पंचायत बंजी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, खाद-बीज वितरण व्यवस्था तथा सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार सुश्री श्रुति धुर्वे, मोती राम सिंह कार्यपालन अभियंता (प्रभारी) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), एन.सी. सिंह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग एवं आदित्य शर्मा डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सर्वप्रथम बंजी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं पोषण व्यवस्था की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बंजी पहुंचकर किसान शिवरतन, शिवबचन एवं उमेंद्र सिंह से खाद एवं बीज वितरण की जानकारी प्राप्त की तथा किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने बंजी से मेंड्रा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( ¼PMGSY) के अंतर्गत बने सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप अधिक मजबूत एवं टिकाऊ गुणवत्ता के साथ किया जाए।

निरीक्षण के दौरान बैगापारा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( ¼PMGSY) के तहत निर्मित सड़क का भी निरीक्षण किया गया। सड़क के कुछ हिस्सों के क्षतिग्रस्त पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सड़क की मरम्मत बेहतर गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सड़क के दोनों किनारों (शोल्डर) को भी मजबूत एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए, ताकि वर्षा का पानी सड़क पर जमा न हो और उसका उचित निकास हो सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सड़क को इस प्रकार तैयार किया जाए कि भविष्य में सड़क क्षतिग्रस्त न हो और लंबे समय तक सुरक्षित बनी रहे।

इसके साथ ही कलेक्टर ने ग्राम बंजी में पूर्ण हो चुके सीसी रोड का भी निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में भविष्य में होने वाले सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के अनुरूप ही कराए जाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी निर्माण कार्य टिकाऊ एवं जनहित को ध्यान में रखकर किए जाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 July 2026
एमसीबी। किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विकासखंड…
 19 July 2026
एमसीबी। कहते हैं कि यदि मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन मिल जाए तो हर सपना साकार हो सकता है। मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम चनवारीडांड की रहने वाली रीता मिंज ने…
 19 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को राजधानी रायपुर के डंगनिया, डीडी नगर और अनुपम गार्डन सहित आसपास के…
 19 July 2026
एमसीबी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत विकासखंड भरतपुर की ग्राम पंचायत माड़ीसरई में निर्मित पक्का चेक डेम आज ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और किसानों की…
 19 July 2026
एमसीबी। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM-G) ग्रामीण श्रमिकों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनकर उभर रहा है। रोजगार की अवधि में वृद्धि,…
 19 July 2026
एमसीबी। जिले में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तोजा…
 19 July 2026
एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आज ग्राम पंचायत बंजी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।…
 19 July 2026
रायपुर। राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है, महासमुंद जिले में खरीफ मौसम के दौरान धान के स्थान पर…
 19 July 2026
रायपुर। प्रदेश सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पारदर्शी खनिज प्रबंधन तथा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी नीति के अनुरूप…
Advt.