Select Date:

रोहित शर्मा का संन्यास हो गया पक्का? माता-पिता पहुंचे लंदन, लॉर्ड्स वनडे हो सकता है हिटमैन का आखिरी इंटरनेशनल मैच

Updated on 17-07-2026 01:09 PM
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से पहले लंदन पहुंच चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह मैच रोहित शर्मा के वनडे करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। चयनकर्ताओं द्वारा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराए जाने के बाद, रोहित ने खुद अपने माता-पिता के लॉर्ड्स में मौजूद रहने के विशेष इंतजाम किए हैं ताकि वे उनके अंतिम मैच के गवाह बन सकें। हालांकि अभी ये सभी बातें रिपोर्ट्स के आधार पर ही कही जा रही है।

चयनकर्ताओं की नजरें अब 2027 विश्व कप पर

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति ने पिछले सप्ताह ही रोहित शर्मा को भविष्य के रोडमैप की जानकारी दे दी थी। चयनकर्ता अब 2027 के वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं और उनकी योजना टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल करने की है। माना जा रहा है कि भविष्य के वनडे सेटअप में यशस्वी जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाजों को बड़ी और नियमित भूमिकाएं सौंपी जा सकती हैं। जिसके कारण रोहित शर्मा को मौके नहीं मिलेंगे।

मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर रोहित का खराब प्रदर्शन

रोहित शर्मा के लिए मौजूदा इंग्लैंड दौरा बल्ले से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने पहले वनडे में सिर्फ 11 रन बनाए, जबकि कार्डिफ में खेले गए दूसरे मैच में वह 47 गेंदों में 26 रन ही बना सके। इस पूरी सीरीज के दौरान रोहित अपने स्वाभाविक आक्रामक अंदाज में नजर नहीं आए और इंग्लैंड के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। दूसरे वनडे में फेल होते ही ये खबर सामने आई रि रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे।

एक महान वनडे करियर का होने जा रहा है अंत

अगर लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा का आखिरी मैच साबित होता है, तो यह क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार वनडे करियर में से एक का अंत होगा। रोहित ने अब तक 286 वनडे मैचों में 48.67 की बेहतरीन औसत से 11,731 रन बनाए हैं, जिसमें 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम वनडे इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (264 रन) बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा, उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया और 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2025 का चैंपियंस ट्रॉफी भी जीता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.