कैसे निकलेगा वेनेजुएला का तेल, कंपनियों ने बिगाड़ दिया ट्रंप का खेल
Updated on
10-01-2026 12:57 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला से तेल निकालने के लिए बड़ी योजना बनाई है। इसी सिलसिले में उन्होंने शुक्रवार को अमेरिका और यूरोप की बड़ी तेल कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने वेनेज़ुएला में बड़े पैमाने पर तेल निकालने के 100 अरब डॉलर निवेश करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन इन कंपनियों ने वेनेज़ुएला में अरबों डॉलर का निवेश करने का कोई बड़ा वादा नहीं किया। इसकी वजह यह रही कि ट्रंप प्रशासन वेनेज़ुएला की लंबी अवधि की स्थिरता को लेकर जो योजना बताई, उस पर कंपनियों को गहरा संदेह था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सॉनमोबिल के सीईओ डैरेन वुड्स ने अधिकारियों से साफ-साफ कहा कि वेनेज़ुएला में ट्रेड करना असंभव है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के हटने के बाद वहां अफरातफरी का माहौला है। माना जा रहा है कि अगले कई साल तक वहां यही स्थिति रहने वाली है। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। लेकिन वुड्स ने कहा कि वहां कई कानूनी और व्यावसायिक ढांचे स्थापित करने होंगे। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि कंपनियों को वहां अपने निवेश पर किस तरह का रिटर्न मिलेगा।
इंडस्ट्री की डिमांड
बैठक में मौजूद कई अन्य कंपनियों के अधिकारियों ने भी वेनेजुएला में निवेश का कोई ठोस वादा नहीं किया। उनका कहना था कि तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए कई साल लग जाएंगे और इस काम को शुरू करने से पहले इंडस्ट्री को व्यापक सुरक्षा और वित्तीय गारंटी चाहिए। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सरकार सिक्योरिटी की गारंटी देने को तैयार हे लेकिन वह ऑयल प्रोजेक्ट्स के लिए पैसे नहीं दे सकती। वेनेजुएला का तेल उत्पादन का तरीका दशकों पुराना है और प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए भारी निवेश की जरूरत है।जाने-माने तेल निवेशक और ट्रंप के समर्थक हेरोल्ड हैम ने कहा कि वेनेजुएला में काफी चुनौतियां हैं। बहुत बड़ा निवेश करने की जरूरत है, इस पर हम सब सहमत हैं और निश्चित रूप से हमें इसे पूरा करने के लिए समय चाहिए। इंडस्ट्री की ओर से मिली इस ठंडी प्रतिक्रिया से वेनेजुएला में ट्रंप के हस्तक्षेप को और जटिलता का सामना करना पड़ सकता है। ट्रंप वेनेजुएला के राजनीतिक नेतृत्व और तेल-आधारित अर्थव्यवस्था दोनों को बदलना चाहते हैं।
ट्रंप की दलील
ट्रंप ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि वेनेजुएला की अंतरिम नेता डेल्सी रोड्रिगेज अमेरिकी कंपनियों को देश में वापस लाने के उनके प्रयासों में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला जल्द ही इतना स्थिर हो जाएगा कि कंपनियां लंबी अवधि का निवेश कर सकेंगी। उन्होंने देश के विशाल तेल भंडार की खूबियां बताईं और कंपनियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा, "अगर आप नहीं जाना चाहते हैं, तो बस मुझे बता दें, क्योंकि मेरे पास 25 लोग हैं जो आज यहां नहीं हैं और जो आपकी जगह लेने को तैयार हैं।"
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…