एक्सपोर्ट बंद हुआ तो कारखाने कैसे चलेंगे? 500% टैरिफ से अपैरल इंडस्ट्री में हड़कंप
Updated on
10-01-2026 12:56 PM
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारतीय सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा है लेकिन आगे इसमें 10 गुना बढ़ोतरी हो सकती है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों पर 500% टैरिफ लगाने के एक विधेयक को हरी झंडी दे दी है जो रूस से तेल खरीद रहे हैं। इनमें भारत के साथ-साथ चीन और ब्राजील भी शामिल हैं। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इससे खासकर भारत के कपड़ा उद्योग को काफी नुकसान हो सकता है। भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में पतझड़-सर्दियों के मौसम के लिए उत्पादन शुरू कर दिया है। लेकिन 500% टैरिफ का खतरा उन्हें पटरी से उतार सकता है।
कॉटन टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन विजय अग्रवाल ने कहा, "जो खरीदार पहले भारत में कुछ ऑर्डर भेजने के बारे में सोच रहे थे, वे अब आना नहीं चाहते। उन्होंने हमें लिखना शुरू कर दिया है, पूछ रहे हैं कि अगर यह 500% टैरिफ लगाया गया तो क्या होगा, कौन गारंटी लेगा।" यह उद्योग पहले से ही दबाव में है। पिछले अगस्त में अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया था। इसके कारण भारी छूट देनी पड़ी, घरेलू ब्रांडों का रुख करना पड़ा और पड़ोसी देशों के रास्ते निर्यात ऑर्डर भेजने पड़े।
अमेरिका को एक्सपोर्ट
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने 37 अरब डॉलर का कपड़ा और परिधान निर्यात किया, जिसमें से 28-30% अमेरिका को गया। जब से अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाया है, उद्योग मुश्किल से ही टिक पा रहा है। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री के अनुसार अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान अपैरल एक्सपोर्ट में मामूली 2.28% की वृद्धि हुई जबकि टेक्सटाइल एक्सपोर्ट में 2.27% की गिरावट आई।
अग्रवाल ने कहा, "अमेरिका के टैरिफ को लेकर स्थिति बहुत अनिश्चित बनी हुई है। लेकिन हमें माल तो बनाना ही पड़ेगा। हमें जोखिम उठाना ही होगा।" कोलकाता की राजलक्ष्मी कॉटन मिल्स में करीब 8,000 लोग काम करते हैं। कंपनी के एमडी रजत जयपुरिया ने कहा, "हमने निर्यात जारी रखने के लिए भारी छूट दी, इस उम्मीद में कि समस्या जल्द ही हल हो जाएगी। हमने अब पतझड़ के मौसम के ऑर्डर के लिए उत्पादन शुरू कर दिया है। हालांकि, 500% टैरिफ प्रभावी रूप से एक प्रतिबंध जैसा होगा। हमें समझ नहीं आ रहा कि अगर अमेरिका को निर्यात बंद हो गया तो कारखाने कैसे चलेंगे।"
पतझड़ के मौसम के लिए, अमेरिकी खरीदार पहले से ही भारतीय निर्यातकों के विकल्प तलाश रहे हैं। उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि तिरुपुर में पहले से ही तनाव के संकेत दिख रहे हैं। भारत का लगभग 90% निटवेअर यहीं से निर्यात होता है।
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…