एनडीडीबी के प्रबंध निदेशक इन्हें बनाया गया है, सरकार ने बताया
Updated on
10-12-2022 06:58 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (National Dairy Development
Board) को तो जानते ही होंगे। डेयरी सेक्टर में इन्होंने जो किया है, उसी
की बदौलत आज भारत दूध उत्पादन में दुनिया भर में अपना नाम कर सका है। इसी
एनडीडीबी (NDDB) ने मीनेश सी शाह (Meenesh C Shah) को अपना प्रबंध निदेशक
नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 15 नवंबर से प्रभावी है। सरकार ने शुक्रवार
को यह जानकारी दी।
सरकार ने संसद में दी जानकारी
केंद्रीय
मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरषोत्तम रूपाला (Parshottam Rupala) ने
शुक्रवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह बताया। उल्लेखनीय है कि
एनडीडीबी के पास दिसंबर, 2020 से नियमित चेयरमैन नहीं है। भारत सरकार के
पशुपालन और डेयरी विभाग में तत्कालीन संयुक्त सचिव वर्षा जोशी ने एक
दिसंबर, 2020 से 31 मई, 2021 तक एनडीडीबी के चेयरमैन पद का अतिरिक्त प्रभार
संभाला था। मंत्री ने बताया, ‘‘मीनेश सी शाह एनडीडीबी के कार्यकारी निदेशक
के रूप में कार्य कर रहे हैं और एक जून, 2021 से 14 नवंबर, 2022 तक
एनडीडीबी के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।’’
एनडीडीबी बोर्ड का क्या है फैसला
एनडीडीबी
बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर, शाह को 15 नवंबर, 2022 से प्रबंध
निदेशक (Managing Director) के रूप में नियुक्त किया गया है। रूपाला ने
बताया कि शाह 15 नवंबर, 2022 से एनडीडीबी के एमडी के रूप में काम कर रहे
हैं। उन्होंने 30 नवंबर, 2022 तक चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार संभाला था।
उन्होंने बताया, ‘‘एक दिसंबर, 2022 से प्रभावी छह महीने की अवधि के लिए या
नियमित चेयरमैन के कार्यभार संभालने तक एनडीडीबी के प्रमुख के अतिरिक्त
प्रभार के विस्तार का प्रस्ताव नोडल विभाग को उनकी मंजूरी के लिए भेजा गया
है।’’
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…