5600 रुपये के निवेश से 420 करोड़ का साम्राज्य, कौन हैं कनिका टेकरीवाल जो शार्क टैंक इंडिया में बनीं जज
Updated on
05-01-2026 02:05 PM
नई दिल्ली: बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' का 5वां सीजन आज यानी 5 जनवरी से शुरू हो रहा है। नए या पुराने कारोबारियों के बीच यह शो काफी चर्चित रहता है। इस बार इसमें 6 नए शार्क (जज) समेत कुल 15 शार्क होंगे। नए शार्क में कनिका टेकरीवाल ( Kanika Tekriwal ) भी शामिल हैं। कनिका की गिनती उन महिला कारोबारियों में होती है जिन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम पाया है। कनिका ने भारत के पहले प्राइवेट एविएशन के लिए पारदर्शी मार्केटप्लेस बनाया और अब 'शार्क टैंक इंडिया' का हिस्सा बनी हैं।
कनिका टेकरीवाल की नेटवर्थ आज 420 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वह हुरुन रिच लिस्ट में सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं में से एक हैं। कनिका टेकरीवाल एविएशन कंपनी जेटसेटगो (JetSetGo) की फाउंडर हैं। उनकी कंपनी में नौ प्राइवेट जेट और दो हेलीकॉप्टर शामिल हैं। इन्हें वह किराए पर देती हैं। इनकी कंपनी ने अभी तक 1,00,000 से ज्यादा यात्रियों को उड़ाया है और 6,000 से ज्यादा फ्लाइट्स चलाई हैं।
21 साल की उम्र में शुरुआत
कनिका ने 21 साल की उम्र में एक बहुत ही सरल लेकिन क्रांतिकारी आइडिया के साथ अपनी कंपनी शुरू की। वह प्राइवेट एविएशन के लिए एक 'Uber-जैसा मॉडल' बनाना चाहती थीं। उनका प्लान था कि जेट खरीदें और उन्हें किराए पर दें, जिससे भारत में प्राइवेट उड़ानें ज्यादा आसान, पारदर्शी और व्यवस्थित हो सकें।एक इंटरव्यू में कनिका ने अपनी कंपनी बनाने के शुरुआती संघर्षों के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा, 'जब मैंने अपना बिजनेस शुरू किया तो किसी को समझ नहीं आया। मेरे पास एक खतरनाक कॉम्बिनेशन था- मैं एक लड़की थी, मात्र 21 साल की, और एक ऐसी इंडस्ट्री में थी जिस पर पुरुषों का दबदबा था।'
पैसे जुटाने में हुई परेशानी
कनिका ने बताया कि उन्हें कंपनी के लिए पैसे जुटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि निवेशकों ने जल्दी ही दरवाजे बंद कर दिए। उन्होंने बताया कि जब वह पैसे जुटाने गईं तो उनसे पूछा गया, 'मार्केट का साइज क्या है?' कनिका ने कहा कि हर किसी ने उनके चेहरे पर दरवाजा बंद कर दिया। सिर्फ एक व्यक्ति ने उन पर विश्वास किया।
सिर्फ 5600 रुपये का किया था निवेश
पीछे मुड़कर देखें तो उन्हें लगता है कि यह उनके लिए फायदेमंद रहा। कनिका ने बताया, 'बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने बिना पैसे जुटाए यह कैसे किया। आज तक मैंने सिर्फ 5600 रुपये का निवेश किया है और हम भारत के सबसे बड़े प्राइवेट जेट बेड़े का संचालन करते हैं।' 21 साल की उम्र में 5,600 रुपये का यह निवेश अब अनुशासन और दृढ़ता से बने 420 करोड़ रुपये के साम्राज्य में बदल गया है।
क्या है कंपनी का काम?
आज कनिका की एविएशन फर्म सिर्फ चार्टर फ्लाइट्स से कहीं ज्यादा काम करती है। कंपनी एयरक्राफ्ट मैनेज करती है, मालिकाना हक पर सलाह देती है और एक्सक्लूसिव मेंबरशिप ऑफर करती है। साथ ही कंपनी एविएशन की फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। इनमें इलेक्ट्रिक और वर्टिकल टेक-ऑफ एयरक्राफ्ट की तैयारी भी शामिल है।
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…