दो महीने की शांति के बाद फिर एक्टिव हुई महंगाई डायन, क्यों पहुंची 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर?
Updated on
15-01-2026 01:58 PM
नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों और कारखानों में बनी चीजों के दाम बढ़ने से दिसंबर में थोक महंगाई दर 8 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने बुधवार को बताया कि होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) पर आधारित होलसेल इंफ्लेशन सालभर पहले के मुकाबले दिसंबर में 0.83% रही। दिसंबर 2024 में यह 2.57% थी।
दिसंबर में थोक महंगाई दर दो महीनों के बाद शून्य से ऊपर आई है। अक्टूबर में यह माइनस 1.02% और नवंबर में माइनस 0.32% थी। मिनिस्ट्री ने कहा, 'दिसंबर में महंगाई का पॉजिटिव रेट मुख्य रूप से मिनरल्स, मशीनरी, टेक्सटाइल्स और कारखानों में बने फूड प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ने के चलते रहा।'
क्या कह रहे एक्सपर्ट्स?
केयरएज की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा, 'कुल मिलाकर होलसेल इंफ्लेशन अभी कंफर्टेबल लेवल पर बनी हुई है। खेती-बाड़ी की अच्छी हालत, अनुकूल बेस इफेक्ट और जलाशयों में अच्छे स्तर को देखते हुए आने वाले दिनों में फूड प्राइसेज का दबाव सीमित रखने में मदद मिलनी चाहिए।'
दिसंबर में खाद्य पदार्थों में महंगाई दर बढ़कर माइनस 0.43% हो गई, जो नवंबर में माइनस 4.16% थी। अनाज, दालों और सब्जियों के थोक भाव नवंबर के मुकाबले बढ़े। कारखानों में बनी चीजों में थोक महंगाई दर 1.82% हो गई, जो नवंबर में 1.33% थी। नॉन-फूड कैटिगरी में महंगाई दर 2.95% रही, जो नवंबर में 2.27% थी। सिन्हा ने कहा, 'पिछले साल बेस कम होने के चलते आने वाले समय में होलसेल इंफ्लेशन कुछ बढ़ सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह नरम ही रहेगी और इस वित्त वर्ष में इसका ऐवरेज 0.4% के आसपास रह सकता है।'
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…