अडानी ग्रुप ने पलटी बाजी, शेयरों में उछाल, पिछले सत्र में गंवाए थे 1.2 लाख करोड़
Updated on
27-01-2026 01:07 PM
नई दिल्ली: देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप से शेयरों में आज काफी तेजी आई है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और अडानी ग्रीन के शेयरों में 6% तक तेजी आई। इससे पहले पिछले सत्र में ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और उसका मार्केट कैप 1.2 लाख करोड़ रुपये गिर गया था। लेकिन आज मामला पलट गया। यह उछाल तब आया जब गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने इस सप्ताह अदालत में अपनी पहली याचिका दायर की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह इस बात का संकेत है कि वे समन स्वीकार करने पर बातचीत करने के इच्छुक हैं, क्योंकि सरकार ने उन्हें दो बार डिलीवर करने से इनकार कर दिया था। इससे मंगलवार के कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई पर 5.5% बढ़कर अपने दिन के उच्चतम स्तर 1,965 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। इसी तरह अडानी पोर्ट्स के शेयर 4.5% बढ़कर 1,368 रुपये पर आ गए, जबकि अडानी ग्रीन के शेयर 6% चढ़कर 818 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। अडानी टोटल गैस के शेयर 3.4% बढ़कर 535 रुपये प्रति शेयर हो गए, जबकि सीमेंट दिग्गज अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के शेयरों में 2% तक की बढ़ोतरी हुई।
क्या है मामला?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) ने एक अमेरिकी अदालत से गौतम अडानी और सागर अडानी को सीधे ईमेल द्वारा समन भेजने की अनुमति मांगी थी। अडानी ग्रुप के अधिकारियों पर भारत में ग्रीन एनर्जी के ठेके लेने के लिए 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत देने और यह बात अमेरिकी निवेशकों से छिपाने के आरोप हैं। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।…
नई दिल्ली: कई युवा डॉक्टरों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल करना एक शानदार करियर की शुरुआत होती है। लेकिन एक 26 साल के युवा डॉक्टर के लिए हकीकत…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों के बीच भारत ने अपनी रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने के…
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…