Select Date:

40 करोड़ की सड़क योजना अटकी, कोतबा-बागबहार मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’

Updated on 18-07-2026 01:30 PM

कोतबा। जशपुर जिले में कोतबा से बागबहार को जोड़ने वाला 13 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 40 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के नौ महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से पहली ही बारिश में सड़क जगह-जगह गड्ढों और दलदल में तब्दील हो गई है। हजारों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और मरीज जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं।

यह सड़क कोतबा नगर को बागबहार, जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। इसी मार्ग से यात्री बसों, मालवाहक वाहनों और ओडिशा-झारखंड की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन होता है। लेकिन खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। सड़क पर डाली गई मिट्टी और घटिया गिट्टी पहली बारिश में बह गई, जिससे स्थिति और खराब हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि पहले निर्माण में देरी के लिए ईंधन की कीमतों को कारण बताया गया, लेकिन अब भी काम शुरू नहीं किया जा रहा है। मामले में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ संतोष पैंकरा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

पत्थलगांव एसडीएम ऋतुराज बिसेन ने सड़क की खराब स्थिति को स्वीकार करते हुए कहा कि आगामी टीएल बैठक में इस मुद्दे को कलेक्टर रोहित व्यास के समक्ष रखा जाएगा और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सड़क की बदहाली को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं जशपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर कोतबा से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया तक पदयात्रा सत्याग्रह करने की घोषणा की है।

करीब 40 करोड़ रुपये की इस परियोजना में देरी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर काम शुरू नहीं हुआ तो योजना सरकारी फाइलों तक सीमित रह जाएगी और आम जनता को बदहाल सड़क से जूझना पड़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 July 2026
एमसीबी। किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विकासखंड…
 19 July 2026
एमसीबी। कहते हैं कि यदि मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन मिल जाए तो हर सपना साकार हो सकता है। मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम चनवारीडांड की रहने वाली रीता मिंज ने…
 19 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को राजधानी रायपुर के डंगनिया, डीडी नगर और अनुपम गार्डन सहित आसपास के…
 19 July 2026
एमसीबी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत विकासखंड भरतपुर की ग्राम पंचायत माड़ीसरई में निर्मित पक्का चेक डेम आज ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और किसानों की…
 19 July 2026
एमसीबी। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM-G) ग्रामीण श्रमिकों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनकर उभर रहा है। रोजगार की अवधि में वृद्धि,…
 19 July 2026
एमसीबी। जिले में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तोजा…
 19 July 2026
एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आज ग्राम पंचायत बंजी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।…
 19 July 2026
रायपुर। राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है, महासमुंद जिले में खरीफ मौसम के दौरान धान के स्थान पर…
 19 July 2026
रायपुर। प्रदेश सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पारदर्शी खनिज प्रबंधन तथा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी नीति के अनुरूप…
Advt.