झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के रिसेप्शन पर एक फैन को ईशान किशन से मिलने का मौका मिला. उसके बाद वह फैन ईशान किशन से ऑटोग्राफ की जिद करने लगा. उस फैन ने ईशान किशन को अपने फोन कवर पर ऑटोग्राफ देने के लिए कहा. खास बात तो ये थी कि उसके कवर पर भारत के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ पहले से था. जब ईशान ने ऑटोग्राफ देना चाहा तो कन्फ्यूज हो गए कि इस कवर पर मैं कैसे ऑटोग्राफ दूं. क्योंकि उस कवर पर कही जगह नहीं थी.