Select Date:

करंट से युवक की मौत,दोस्तों ने पाइप में छिपाई लाश:मछली मारते समय तार की चपेट में आने से गई जान

Updated on 09-12-2022 07:30 PM

बिलासपुर में युवक की लाश को नाले के पाइप में छिपाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, तीन दोस्त मिलकर बिजली तार से करंट लगाकर मछली मारने गए थे। इस दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इससे घबराए उसके दो साथियों ने शव को घसीटकर नाले के पाइप में ले जाकर छिपा दिया और परिजनों से कह दिया कि युवक उन्हें छोड़कर गायब हो गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया है और उसके फरार दोस्त की तलाश की जा रही है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

ग्राम बरेली में रहने वाला सुनील केंवट (24) रोजी-मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह उसका दोस्त मधुर सिदार और एक अन्य साथी उसके घर आए थे और उसे मछली मारने के लिए नाले की तरफ लेकर गए थे। युवकों ने घर से एक बोरी में बिजली तार भी भरकर ले गए थे। दोपहर को मधुर सिदार और उसका दोस्त बोरी में बिजली तार लेकर सुनील के घर छोड़ने गए। इस पर सुनील के पिता बहोरन केंवट ने उनसे पूछताछ की, तब उन्होंने बताया कि सुनील उन्हें छोड़कर गायब हो गया है।

शाम चार बजे नहीं पहुंचा युवक, तब परेशान परिजनों ने की तलाश
जब शाम चार बजे तक सुनील घर नहीं पहुंचा, तब उसके पिता बहोरन और परिजन परेशान होकर उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव में उसका कुछ पता नहीं चलने पर उन्होंने मधुर सिदार और उसके दोस्त को पकड़ा, फिर उनसे पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने पूछा कि तुम लोग कहां मछली पकड़ने गए थे, चलो बताना। दोनों लड़कों को लेकर परिजन जब नाले की तरफ पहुंचे तो सुनील का चप्पल मिला। इस पर उन्हें संदेह हुआ और उनसे सख्ती से पूछताछ की। इस बीच मधुर सिदार मौका पाकर भाग निकला।

नाबालिग दोस्त ने कहा करंट से हो गई मौत
सुनील के दूसरे नाबालिग दोस्त ने परिजन को पूछताछ में सच्चाई बता दिया। उसने बताया कि मछली मारते समय करंट लगने से सुनील की मौत हो गई। इसके बाद वे घबरा गए और उसकी लाश को घसीटकर 400 मीटर दूर नाले के पाइप में ले जाकर छिपा दिया और दोनों घर आ गए। देर शाम नाबालिग की निशानदेही पर परिजनों ने सुनील की लाश को बरामद किया।

पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर किया गिरफ्तार
सुनील की लाश देखकर परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद नाबालिग और मधुर सिदार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मधुर सिदार की तलाश की जा रही है।

200 मीटर दूर से बिछाया था बिजली तार
पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस और ग्रामीणों को बताया कि मधुर सिंह ने तार को लोहे के रॉड से जोड़कर सुनील को पकड़ा दिया था। इसके बाद तार के दूसरे सिरे को पास स्थित बोरवेल के लिए लगाए गए बिजली कनेक्शन से जोड़ दिया। करंट की चपेट में आने से सुनील की मौत हो गई। मछली मारने के लिए उन्होंने बोरवेल से 200 मीटर दूर तक बिजली तार बिछाया था। अचानक सुनील की मौत होने के बाद दोनों घबरा गए और उसकी लाश को छिपा दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 June 2026
रायपुर, रायपुर के महाराजबंध तालाब में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण कार्य में देरी पर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। निगम अधिकारियों के निरीक्षण में कार्य की प्रगति…
 22 June 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।…
 22 June 2026
सूरजपुर । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन खेलो इंडिया सेंटर हर्राटिकरा, सूरजपुर में सुबह  किया गया। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने…
 22 June 2026
सूरजपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिला न्यायालय परिसर में सकारात्मकता एवं एकजुटता से परिपूर्ण वातावरण में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं…
 22 June 2026
सूरजपुर। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने के उद्देश्य से "दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण…
 22 June 2026
गरियाबंद। आयुष विभाग के तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिले में उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम…
 22 June 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । राजस्व, आपदा प्रबंधन पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कृषि उपज मंडी परिसर सारंगढ़ में जिला स्तरीय योग…
 22 June 2026
कोरबा। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में…
 22 June 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं,…
Advt.