Select Date:

हां वो मोटे हैं... ऋषभ पंत पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया कमेंट, फिटनेस पर भी बोली बड़ी बात

Updated on 16-12-2022 06:02 PM
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं. वह चटगांव में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं. उन्होंने मुकाबले की पहली पारी में 45 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली. उनकी फिटनेस को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं. अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने उन्हें 'मोटा' कहा है. 

सलमान बट ने किया कमेंट

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट को लगता है कि भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का वजन ज्यादा है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में पंत के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए यह टिप्पणी की. बट ने कहा कि पंत कुछ अनोखे शॉट खेलने की कोशिश करते हैं लेकिन अगर वह फिट होते तो उनके लिए वैसे शॉट खेलने आसान रहता. पंत ने पहली पारी में नंबर-5 पर बल्लेबाजी की. उन्होंने 102 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 2 छक्के जड़े.

फिटनेस पर बोले बड़ी बात

बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'ऋषभ पंत (चटगांव में) वैसे ही खेल रहे थे, जैसा वह पसंद करते हैं लेकिन वह कुछ नया करने के लिए गए और आउट हो गए. यह एक अजीबोगरीब वाकया था. मैं हमेशा ऋषभ पंत की फिटनेस पर बोलता हूं क्योंकि इस तरह के शॉट वह खेलते हैं और कुछ नया करने की कोशिश करते हैं. अगर वह फिट होते तो उनके लिए वैसे शॉट्स को खेलना आसान होता. मुझे लगता है कि वह ज्यादा वजन वाले हैं. निश्चित रूप से वह मोटे हैं और इस वजह से वह बहुत चुस्त नहीं हैं. वह उस स्तर के नीचे है जहां वह फिटनेस के मामले में होने चाहिए.'

चटगांव टेस्ट में भारत का पलड़ा भारी

चटगांव के जहूर अहमद चौधरी क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने 133.5 ओवर में अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए. इसके बाद बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए चेतेश्वर पुजारा (90), श्रेयस अय्यर (86) और रविचंद्रन अश्विन (58) ने अर्धशतक जड़े. कुलदीप यादव ने भी प्रभावित किया और उन्होंने 114 गेंदों पर 5 चौकों की बदौलत 40 रन बनाए. कुलदीप ने बांग्लादेश के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भी भेजा.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.