दुनिया का सबसे मोटा लड़का जिसके नहाने के लिए छोटा पड़ गया बाथरूम, घटाया 100 किग्रा वजन, देखें नया लुक
Updated on
21-11-2022 04:40 PM
एक लड़का जिसकी पहचान एक समय पर उसके वजन से होती थी। 'दुनिया के सबसे मोटे लड़के' के रूप में जाने जाने वाले इस लड़के ने अपने शरीर और जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। पुरानी तस्वीरों से तुलना करने पर अब इस लड़के को पहचानना बहुत है। 16 साल के आर्या परमाना का कहना है कि अब लोग उसे 'हैंडसम' कह रहे हैं। एक सेलिब्रिटी ट्रेनर की सख्त डाइट और कड़ी एक्सरसाइज की मदद से उसने अपने शरीर का आधा वजन कम कर लिया है। सिर्फ नौ साल की उम्र में इंडोनेशिया के इस लड़के का वजन 190 किग्रा तक पहुंच गया था। अपने वजन के चलते उसे घर के बाहर स्विमिंग पूल में नहाना पड़ता था। (फोटो : ट्विटर)
अब परमाना का वजन 87 किग्रा है जो उनके अधिकतम वजन का लगभग आधा है। अपने वजन की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंडोनेशियाई सांसद डेडी मुलादी पहली बार 2016 में परमाना से मिले थे। सांसद ने जुलाई में आर्या की वजन कम करने से पहले और बाद की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिनमें वह पश्चिमी जावा के बांडुंग में हसन सादिकिन अस्पताल में इलाज के दौरान बेड पर लेटा नजर आ रहा था। (फोटो : ट्विटर)एक तस्वीर में आर्या की मां उसके नहाने के लिए तैयारी करती नजर आ रही हैं क्योंकि बाथरूम में नहाने के लिए उसका आकार बहुत बड़ा हो गया था। आखिरी दो तस्वीरें उसके वजन कम करने के बाद की हैं। डेडी ने कैप्शन में लिखा, '12 जुलाई 2016 को, मैं एक बार आर्या परमाना से मिला, जिसका बांडुंग के हसन सादिकिन अस्पताल में इलाज चल रहा था।' उन्होंने लिखा, 'आर्या का वजन उस समय 190 किग्रा था। अब मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला कि आर्या का शरीर सामान्य बच्चों की तरह नॉर्मल हो गया है।' (फोटो : ट्विटर)
उन्होंने लिखा, 'बच्चा अब हैंडसम हो गया है। स्वस्थ रहो बेटा, उज्जवल भविष्य तुम्हारा इंतजार कर रहा है।' आर्या के ट्रांसफॉर्मेशन में सेलिब्रिटी ट्रेनर एडे राय ने बड़ी भूमिका निभाई है। एडे ने पहली बार 2016 में आर्या के साथ काम करना शुरू किया था और वजन कम करने में उनकी मदद की थी। जकार्ता पोस्ट के साथ बातचीत में उन्होंने बताया था, 'मैं सिर्फ उसका सपोर्ट करता हूं। उसे स्पोर्ट्स पसंद है। इतना मोटा होने के बाद भी उसे फुटबॉल बहुत पसंद है।' उन्होंने कहा, 'आर्या अब उम्मीद का प्रतीक बन चुका है। लोग कहते हैं कि अगर आर्या वजन कम कर सकता है तो मैं क्यों नहीं?'
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…