Select Date:

पीएम मोदी के दुख में साथ देने आए दुनिया के नेता, शहबाज शरीफ और नेतन्याहू ने हीरा बा को दी श्रद्धांजलि

Updated on 31-12-2022 04:58 PM
तोक्यो/यरुशलम: विश्व के कई नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। हीराबेन (99) का गुजरात में अहमदाबाद के एक अस्पताल में शुक्रवार तड़के निधन हो गया। हीराबेन का गांधीनगर के एक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी, मैं आपकी प्यारी मां के निधन पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’ इजराइल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ट्वीट करके शोक प्रकट किया। नेतन्याहू ने कहा, ‘‘मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधानमंत्री, कृपया अपनी प्यारी मां के निधन पर मेरी संवेदना स्वीकार करें।’’
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक प्रकट किया। शरीफ ने ट्वीट किया ‘‘मां को खोने से बड़ा नुकसान और कोई नहीं हो सकता है। मां के निधन पर मेरी ओर से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति शोक संवेदनाएं।’’ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मोदी को भेजे शोक संदेश में हसीना ने कहा, ‘‘भारी मन से, मैं, बांग्लादेश के लोगों और अपनी ओर से, आपकी प्यारी मां श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।’’ हीराबेन को एक गौरवान्वित मां बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा है कि एक मां, प्रेरक और संरक्षक के रूप में आपके जीवन के हर पहलू में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण थी।’’

नेपाल के PM प्रचंड ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘‘प्रचंड’’ ने कहा कि मोदी की मां के निधन के बारे में जानकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दुख की इस घड़ी में मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की प्यारी मां के निधन से गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’

भूटान के पीएम ने जताया दुख

भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे शेरिंग ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर मेरी ओर से संवेदनाएं। अपने माता-पिता को खोने का दुख असहनीय है।’’ श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने भी हीराबेन के निधन पर मोदी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने भी मोदी की मां के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल…
 23 June 2026
कोलंबो/वॉशिंगटन: अमेरिका भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका को सैटेलाइट सर्विलांस सिस्टम देगा। अमेरिका ने श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…
 23 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बीते रविवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बातचीत में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के लिए खुलकर अपना…
 23 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की…
 23 June 2026
ढाका: बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक खतरनाक चाल चल रही है। वह इसके लिए भारत विरोधी एजेंडा फैलाने में लगी है,…
 22 June 2026
लंदन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो…
 22 June 2026
इजरायल को युद्ध और संघर्षो के बीच जीने की आदत है। उसके गठन के बाद से शायद ही कोई ऐसा दौर आया हो, जब वह किसी युद्ध, सैन्य अभियान या…
 22 June 2026
बर्गेनस्टॉक: अमेरिका के साथ हो रही बातचीत ईरान के लिए जमकर फायदेमंद साबित हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसका खुलासा किया है। अराघची ने बताया…
 22 June 2026
बीजिंग: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान फरवरी में पदभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे पुरानी पंरपराओं को तोड़ते हुए अपनी…
Advt.