Select Date:

किन्नरों के इतिहास पर वर्कशॉप:ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक; लोगों से संवेदनशील बनने की अपील

Updated on 13-12-2022 06:46 PM

रायपुर के दुर्गा कॉलेज में सोमवार को किन्नरों के इतिहास पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिससे स्टूडेंट ट्रांसजेंडर समुदाय के बारे में सही बातों को जान-समझ सकें, साथ ही उस वर्ग के लिए संवेदनशील भी बनें।

दुर्गा कॉलेज में मितवा संकल्प समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना ने मिलकर 'ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण एक्ट 2019' के विषयों को विस्तार से जानने-समझने के लिए एक वर्कशॉप रखा। इस आयोजन में मुख्य वक्ता थर्ड जेंडर कल्याण समिति छत्तीसगढ़ शासन की सदस्य रवीना बरिहा और मितवा संकल्प सेवा समिति की अध्यक्ष विद्या राजपूत रहीं।

कार्यक्रम में रवीना ने बताया कि 3 हजार साल पहले के इतिहास में किन्नरों को बहुत सम्मान की नजर से देखा जाता था। रामायण, महाभारत के साथ ही क्रिश्चियन और बौद्ध समुदायों ने भी हमेशा किन्नरों का सम्मान किया है। साथ ही उनके प्रति हमेशा संवेदनशील रहे हैं। अंग्रेजों के शासनकाल में 1871 अपराधी जनजाति एक्ट आने के बाद से ट्रांसजेंडर की स्थिति खराब हुई। उन्होंने बताया कि हमारी प्राचीन संस्कृत भाषा में 3 जेंडर का उल्लेख है- स्त्रीलिंग, पुल्लिंग और उभयलिंग, जबकि अंग्रेजी में केवल 2 ही जेंडर हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब उनकी स्थिति में सुधार हुआ है।

रवीना बरिहा ने कहा कि अब सरकारों द्वारा उनके वर्ग के लोगों को आरक्षण देने के प्रयास किए जा रहे हैं। आज पुलिस विभाग, वेदांता, बालको, शुभम के मार्ट जैसी जगह पर ट्रांसजेंडर्स काम कर अपना जीवन गरिमापूर्ण तरीके से बिता रहे हैं। रवीना दुर्गा कॉलेज की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने कॉलेज के अच्छे दिनों को याद किया। हालांकि उन्होंने कहा कि जब वे स्कूल में पढ़ती थीं, तो उन्हें बहुत अपमान सहना पड़ता था। कोई स्कूल का बच्चा साथ खेलना तक पंसद नहीं करता था।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम के अधिकारी और समाजसेवी सुनीता चंसोरिया ने कहा कि अब ट्रांसजेंडर समुदाय की स्थिति में थोड़ा बदलाव आया है। हमें इस समुदाय की मदद के लिए आगे आना होगा। इसी तरह समय के साथ उनकी स्थिति और बेहतर होगी, साथ ही उन्होंने NSS के विद्यार्थियों से अपील की कि ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ अच्छा व्यवहार करें और सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.