Select Date:

विम्बलडन में अब महिला खिलाड़ी पहन सकेंगी Colored ‘Undershorts’

Updated on 18-11-2022 10:09 PM

लंदन. विम्बलडन ने एक बड़ा फैसला करते हुए महिला टेनिस खिलाड़ियों को सफेद कपड़े पहनने के जरूरी नियम में छूट देते हुए रंगीन ‘अंडरशार्ट्स’ पहनने की अनुमति दे दी है. इसकी मांग लंबे समय से हो रही थी, लेकिन अब इस पर आखिरकार विम्बलडन ने निर्णय ले लिया है और इससे महिला खिलाड़ियों काे बड़ी राहत मिलेगी.

विम्बलडन अपने ग्रासकोर्ट ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों के लिये सफेद कपड़े पहनने के नियम का सख्त पालन करता है, लेकिन आल इंग्लैंड क्लब ने कहा कि उसने ‘डब्ल्यूटीए’, कपड़े बनाने वाली कंपनियों और चिकित्सा टीम के साथ चर्चा के बाद अपने नियमों में अपडेट करने का फैसला किया है ताकि मासिक धर्म (पीरियड) में महिला खिलाड़ी अधिक सहज महसूस कर सकें.

शार्ट्स या स्कर्ट लंबे नहीं होने चाहिए…

नये नियम के अनुसार महिलायें अब “गहरे या कम गहरे रंग के ‘अंडरशार्ट्स’ पहन सकती हैं, बशर्ते वे उनके शार्ट्स या स्कर्ट से लंबे नहीं हों.” बाकी के नियम समान रहेंगे. आल इंग्लैंड क्लब की मुख्य कार्यकारी सैली बोल्टन ने कहा, “हम खिलाड़ियों का समर्थन करने और उनकी प्रतिक्रिया सुनने के लिये प्रतिबद्ध हैं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कर सकते हैं.”

उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि इस नियम में छूट देने से खिलाड़ियों की चिंता में राहत मिलेगी जिससे वे अपना पूरा ध्यान अपने प्रदर्शन पर लगा सकेंगी.”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.