क्या 15 साल का सूखा खत्म कर भारत जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
Updated on
15-09-2022 05:51 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज होने में अब कुछ ही समय बाकी है, ऐसे में
क्रिकेट पंडित टीम इंडिया के स्क्वॉड का विश्लेषण करने के साथ यह
भविष्यवाणी कर रहे हैं कि क्या इस बार 15 साल का सूखा खत्म कर रोहित शर्मा
भारत को टी20 खिताब जीता पाएंगे या नहीं। एमएस धोनी की अगुवाई में टीम
इंडिया ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था, इसके बाद भारत एक बार
2014 में फाइनल तक का सफर तय कर पाया था जहां उन्हें श्रीलंका के हाथों हार
का सामना करना पड़ा था। इस बार पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उम्मीद जताई
है कि रोहित एंड कंपनी को अगर थोड़ा भाग्य का साथ मिले तो वह भारत की झोली
में दूसरा टी20 खिताब डाल सकती है। बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा
'मेरा मानना है कि यह टीम, थोड़े से भाग्य के साथ, जिसकी हर टीम को जरूरत
होती है, ट्रॉफी घर ला सकती है।'
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा वर्ल्ड कप टीम के चयन
के बाद क्रिकेट पंडित और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी स्क्वॉड का विश्लेषण करने
में लगे हैं। इस बीच लिटिल मास्टर ने कहा है कि एक बार टीम के चयन होने के
बाद यह हमारी भारतीय टीम है और हमें उनका समर्थन करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा 'एक बार टीम चुन लेने के बाद, यह हमारी भारतीय टीम है और
हम सभी को इसका समर्थन करना होगा। हमें चयन और चूक पर सवाल नहीं उठाना
चाहिए क्योंकि यह कुछ खिलाड़ियों का मनोबल गिरा सकता है।'
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…