Select Date:

भुवनेश्वर कुमार के TROLLS पर भड़कीं पत्नी नूपुर

Updated on 22-09-2022 05:59 PM

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इन दिनों आलोचकों और ट्रोल्स के निशाने पर हैं। एशिया कप में पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ उनका 19वां ओवर भारत को महंगा साबित हुआ और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। भुवी और 19वें ओवर का नाता ऐसा हो गया है, जो टीम इंडिया को बहुत भारी पड़ रहा है। भुवी के ट्रोल्स को जवाब देने का बीड़ा उठाया है उनकी पत्नी नूपुर नागर ने। नूपुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ट्रोल्स का मुंह बंद कराने का काम किया है।

नूपुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'आजकल लोग एकदम ही नकारा हो गए हैं, उनके पास कोई काम नहीं है और वे इतने खाली हैं कि उनके पास नफरत और ईर्ष्या फैलाने का बहुत समय है। मेरी उन सब को सलाह है- किसी को आपके शब्दों से फर्क नहीं पड़ता और ना ही आपके होने से। तो यह समय आप खुद को बेहतर बनाने में बिताएं, हालांकि उसका स्कोप काफी कम है।'

भुवनेश्वर कुमार ने 20 सितंबर को खेले गए मैच में 19वें ओवर में 16 रन लुटाए थे, जिसमें एक वाइड गेंद भी शामिल थी। भुवी शुरुआती ओवरों में तो कारगर साबित हो रहे हैं, लेकिन डेथ ओवरों में वह दबाव में नजर आ रहे हैं और इसका खामियाजा टीम इंडिया भुगत रही है। भुवी भारत के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक हैं और उन्हें खुद पता है कि वह इस दौर से कैसे बाहर आ सकते हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.