Select Date:

एशिया कप इस साल क्यों टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है

Updated on 25-08-2022 06:49 PM

एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से यूएई में होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, वहीं भारत अपने अभियान का आगाज चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को करेगा। इस साल एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में हो रहा है, मगर आखिरी बार जब 2018 में यह टूर्नामेंट खेला गया था तो वह 50 ओवर फॉर्मेट में खेला गया था। ऐसे में फैंस के जहन में सवाल उठ रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है। अगर आपके मन में भी यह सवाल खटक रहा है तो हम आपको इसका जवाब देंगे।

दरअसल, अप्रैल 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा एशियाई क्रिकेट परिषद का आकार घटाने के बाद, यह घोषणा की गई थी कि आगामी एशिया कप वनडे और टी20 प्रारूप में रोटेशन के आधार पर खेला जाएगा। यह आईसीसी के वर्ल्ड कप इवेंट पर भी निर्भर करेगा।

2016 में सबसे पहली बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। टी20 वर्ल्ड कप 2016 से कुछ ही समय  पहले इसका आयोजन हुआ था। वहीं अगला  2018 में एशिया कप 2019 वर्ल्ड कप को देखते हुए वनडे फॉर्मेट में हुआ था। अब 2022 टी20 वर्ल्ड कप देखते हुए इस साल इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन टी20 फॉर्मेट में हो रहा है।


बता
दें, 2018 के बाद एशिया कप का आयोजन 2020 में होने था मगर कोरोना वायरस महामारी की वजह से इसे पहले 2021 के लिए स्थगित किया गया, मगर 2021 में व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल और श्रीलंका में कोविड-19 के अधिक केस होने की वजह से 2022 के लिए स्थगित कर दिया गया।

साल 2022 में एशिया कप का 15वां संस्करण खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारत खिताब बचाने के लिए मैदान पर उतरेगा। पिछले 14 संस्करण में भारत ने कुल 7 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है, वहीं 5 बार श्रीलंका तो 2 बार पाकिस्तान जीत दर्ज करने में कामयाब रहा है। इस साल कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही है। भारत के साथ ग्रुप में पाकिस्तान और हांग कांग है, वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और श्रीलंका है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
 30 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
 30 May 2026
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…
Advt.