Select Date:

क्यों कार्तिक त्यागी को 2 बीमर गेंद डालने के बावजूद अंपायर ने करने दी गेंदबाजी? जानें IPL का नियम

Updated on 27-04-2026 05:48 PM
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने जीत लिया। हालांकि इस मैच में केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी भी लाइमलाइट में रहे, जिन्होंने लखनऊ की पारी के आखिरी ओवर में दो लगातार बीमर गेंद डाली थीं। दोनों बॉल वेस्ट के ऊपर थीं और उन्हें नो बॉल दिया गया था।

कार्तिक को लगातार दो नो बॉल डालने के बाद भी गेंदबाजी क्यों करने दी?

दरअसल, आखिरी ओवर में लखनऊ को जीतने के लिए 17 रन चाहिए थी। ऐसे में ओवर की दूसरी बॉल पर हिम्मत सिंह स्ट्राइक पर थे। कार्तिक ने वो गेंद बीमर डाली। उन्होंने वेस्ट से ऊपर गेंद फेंकी, जिसके चलते नो बॉल दी गई और लखनऊ को फ्री हिट मिल गई।
इसके बाद अगली बॉल भी कार्तिक त्यागी ने हाई फुल टॉस डाली। इसको भी नो बॉल दिया गया और लखनऊ को एक और फ्री हिट मिल गई। आमतौर पर, इस तरह की लगातार 2 गेंद बल्लेबाज की सेफ्टी को लेकर सवाल उठाती हैं और गेंदबाज को गेंदबाजी करने से रोका भी जा सकता है।

हालांकि, अंपायर ने तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को इसके बाद भी बॉलिंग करने दी। इसकी वजह है कि अंपायर को वेस्ट हाइट से ऊपर दूसरी बॉल इतनी ज्यादा खतरनाक नहीं लगी, जिससे उन्हें बॉलिंग अटैक से हटाया जा सके।

क्या कहते हैं आईपीएल के नियम?

अनुच्छेद 41.7.1: कोई भी गेंद जो पॉपिंग क्रीज पर सीधे खड़े स्ट्राइकर की कमर की ऊंचाई से ऊपर पिच किए बिना निकल जाती है, या निकल गई है, उसे अनुचित माना जाएगा। चाहे उससे शारीरिक चोट लगने की संभावना हो या न हो। यदि गेंदबाज ऐसी गेंद फेंकता है तो अंपायर तुरंत नो बॉल का ऐलान करेगा।

अनुच्छेद 41.7.2: अनुच्छेद 41.7.1 में परिभाषित किसी गेंद को फेंकना तब भी खतरनाक माना जाता है जब बॉलिंग एंड का अंपायर यह मानता है कि बल्लेबाज को चोट लगने का खतरा है। यह निर्णय लेते समय, अंपायर को बल्लेबाज द्वारा पहने गए किसी भी प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट को अनदेखा करना चाहिए और इन बातों का ध्यान रखना चाहिए गेंद की गति, ऊंचाई और दिशा, बल्लेबाज का कौशल और ऐसी गेंदों का बार-बार होना।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
 30 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
 30 May 2026
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…
Advt.