Select Date:

पृथ्वी साव की पर्सनल लाइफ का ठेकेदार कौन.... आखिर क्यों किया जा रहा करियर तबाह?

Updated on 12-01-2023 09:11 PM
पृथ्वी साव ने रणजी ट्रॉफी में बल्ले से रनों की बौछार की है। उन्होंने असम के खिलाफ एक मुकाबले में 383 गेंदों का सामना करते हुए 49 चौके और 4 छक्के के दम पर 379 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 98.96 का रहा, जो दर्शाता है कि यह छोटे कद का खिलाड़ी कितना विस्फोटक अंदाज में खेला। ऐसा नहीं कि पृथ्वी पहली बार इस तरह से खेले हैं। पहले भी उन्होंने इसी तरह की बैटिंग की, लेकिन सिलेक्टर्स और टीम इंडिया का मैनेजमेंट उन्हें नजरअंदाज करता आ रहा है। यह बात समझ से परे है कि एक युवा टैलेंट जोरदार प्रदर्शन के बावजूद आखिर क्यों टीम इंडिया में नहीं है, जबकि कई ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिन पर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं।

हार्दिक पंड्या, विराट कोहली, केएल राहुल को समर्थन तो पृथ्वी साव नजरअंदाज क्यों?


टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में खराब प्रदर्शन के बावजूद हार्दिक पंड्या टीम से बाहर हुए और IPL में दमदार प्रदर्शन के साथ वापसी की। केएल राहुल लंबे समय से परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल रही है। विराट कोहली भी परफॉर्म करने में असफल रहे थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट, कप्तान और कोच ने सपोर्ट किया। कुछ ऐसा ही चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के साथ भी हुआ था। इसमें कोई गलत भी नहीं है। बुरे दिनों में हर किसी को सपोर्ट मिलना ही चाहिए, लेकिन पृथ्वी साव का नाम आते ही पर्सनल लाइफ को लेकर शिकायत होने लगती है, जो समझ से परे है।

पृथ्वी साव डोमेस्टिक क्रिकेट में फिट तो इंटरनेशनल के लिए अनफिट क्यों?


कवर ड्राइव से लेकर पुल शॉट तक क्रिकेटिंग शॉट्स उड़ाने में माहिर पृथ्वी साव को लेकर न तो कोई ऐसी खबर है, जो एक खिलाड़ी के बारे में नहीं होनी चाहिए और न ही उनके ऊपर कोई आरोप है। सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि अगर पृथ्वी साव डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने के लिए फिट हैं तो इंटरनेशनल क्यों नहीं खेल सकते? इंटरनेशनल टीम में सिलेक्शन का मापदंड अच्छा प्रदर्शन और फिटनेस है तो पृथ्वी में ऐसी कोई कमी दिखती नहीं है। हर कोई इस बात से इत्तेफाक रखता है कि प्रदर्शन धांसू है, रही बात फिटनेस की तो टीम में चुनकर यो-यो और डेक्सा टेस्ट की कसौटी पर कस लीजिए। अगर कोई दिक्कत होगी तो पता चल जाएगी।

मोहम्मद शमी तमाम आरोपों के बावजूद खेल रहे तो पृथ्वी में क्या कमी?


एक और बात, पर्सनल लाइफ अगर टीम सिलेक्शन की कोई जरूरी कसौटी है तो यह सभी के लिए होनी चाहिए। मोहम्मद शमी पर उनकी वाइफ हसीन जहां ने ऐसा कौन-सा आरोप है, जो नहीं लगाया, लेकिन देखिए यह तेज गेंदबाज कोर्ट में जारी मुकदमे के बावजूद टीम में खेल रहा है। किसी की क्रिकेटर पर्सनल लाइफ में क्या हो रहा है इसका खेल से क्या लेना... अगर ऐसा होता तो शेन वॉर्न कभी ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं आते, जो टेस्ट इतिहास के महानतम गेंदबाज हैं। बॉल ऑफ द सेंचुरी उनके नाम है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के वह करीबी दोस्त रहे।
पृथ्वी साव की पर्सनल लाइफ का आखिर कौन है ठेकेदार
हैरान करने वाली बात तो यह भी है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ऐसा टूर्नामेंट है, जो किसी भी तरह से आईसीसी इवेंट से कम नहीं है। इसमें भी पृथ्वी साव के खेलने को लेकर कोई रोक-टोक नहीं है। पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली खुद दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं। उनसे बेहतर पृथ्वी साव की रिपोर्ट किसके पास होगी। वह इससे पहले भी दिल्ली से जुड़े थे और सब कुछ जानते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी चुप्पी हैरान करती है। सवाल तो यह भी है कि पृथ्वी की पर्सनल लाइफ का ठेकेदार है कौन, जो सिलेक्शन नहीं होने दे रहा?

पृथ्वी साव अब टीम में नहीं आए तो यह भारतीय क्रिकेट का दुर्भाग्य!
एक आखिरी बात, यह समय और किस्मत ही तो कहेंगे कि टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने 2018 में पृथ्वी साव को सचिन, सहवाग और लारा तीनों का एक रूप बताया था। पृथ्वी ने डेब्यू मैच में शतक जड़ने के साथ ही दो मैचों में 237 रन ठोक डाले थे। उन्होंने कहा था- वह क्रिकेट के लिए ही पैदा हुआ है। वह 8 वर्ष से ही मुंबई के मैदानों पर कोहराम मचा रहा है। उसे देखने भर से ही सुकून मिल जाता है। उसकी बैटिंग में थोड़ा सचिन, थोड़ा वीरू है और जब चलता है तो उसमें थोड़ा लारा भी दिखते हैं...। लेकिन समय ने ऐसी पलटी मारी कि यह युवा बैटिंग तोप आज टीम इंडिया से बाहर है और तमाम रिकॉर्ड बरसाने के बावजूद सिलेक्टर्स सुध नहीं ले रहे। हो सकता है यह रिकॉर्ड पारी उनकी आंखों की पट्टी खोल दे। अगर अब भी पृथ्वी का चयन नहीं होता है तो यह अपने आप में भारतीय क्रिकेट का दुर्भाग्य होगा और एक टैलेंट मुफ्त में खर्च हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.