हार्दिक पंड्या ने किसके ऊपर फाड़ा हार का बिल? वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते थक नहीं रहे थे MI के कप्तान
Updated on
08-04-2026 12:07 PM
गुवाहाटी: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ जारी है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर इस सीजन की अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ संजू सैमसन की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हो गई है, जबकि मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी हार के बाद सातवें स्थान पर खिसक गई है।
बारिश के कारण यह मैच 11-11 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों ने इसे गलत साबित कर दिया। राजस्थान ने 11 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर 150 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम संघर्ष करती दिखी और निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। इस हार के बाद हार्दिक पंड्या ने बड़ा बयान दिया है।
हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजों को दी सलाह
मैच के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने हार का मुख्य कारण खराब गेंदबाजी को बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में वैसी गेंदबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी। हमारे गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी। एक गेंदबाजी इकाई के रूप में हम बिल्कुल भी मानक के अनुरूप नहीं थे।'
हार्दिक ने बल्लेबाजी का बचाव करते हुए आगे कहा, 'मैं इस हार का दोष बल्लेबाजी पर नहीं मढ़ूंगा। यह निश्चित रूप से गेंदबाजी इकाई थी जिसे जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। टी20 क्रिकेट सही गेंदों का खेल है। अगर आप हार का अंतर (27 रन) देखें, तो इसका मतलब है कि हम सिर्फ पांच अच्छी गेंदों और पांच कम छक्कों की बात कर रहे हैं। अगर हमने सही गेंदें फेंकी होतीं, तो हम खेल में बने रहते।'
वैभव सूर्यवंशी के कायल हुए हार्दिक
15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने हार्दिक को भी प्रभावित किया। उन्होंने कहा, 'एक 16-17 साल के लड़के को इस तरह खेलते देखना काफी रोमांचकारी है। हमने मैच की तैयारी के दौरान उनके बारे में काफी चर्चा की थी। जिस तरह की निर्भीकता उनके पास है और जैसे शॉट्स वो खेलते हैं, वह अद्भुत है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'
आरसीबी के खिलाफ वापसी की उम्मीद
अगले मैच को लेकर हार्दिक ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि टीम अपनी गलतियों से सीखेगी। उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कहा, 'कल सुबह होगी, सूरज फिर निकलेगा। हमें बस अपनी गलतियों से सीखना है और आरसीबी के खिलाफ अगले मैच के लिए अच्छी तैयारी करनी है।'
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…