Select Date:

पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त कहां फंस गई

Updated on 05-09-2022 06:19 PM
पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को 12वीं किस्त आने का टाइम वैसे तो 1 अगस्त से 30 नवंबर तक है, लेकिन अक्सर यह अगस्त में ही आ जाती है। इस बार बाढ़ और सूखे से जूझ रहे किसानों के लिए यह इंतजार काभी भारी पड़ रहा है। किस्त की 2000 रुपये की रकम किसानों के खातों में आने से पहले  पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस में कुछ संकेत मिलने लगते थे। जैसे, जब राज्य सरकारें आपके दस्तावेजों को वेरीफाइ कर रही होतो है तो आपके स्टेटस में अगली किस्त के लिए Waiting for approval by state लिखा दिखता था। इसका मतलब ये होता था कि अभी 2000 रुपये की रकम मिलने में थोड़ा विलंब है। राज्य सरकार ने अभी आपके खाते में 2000 की रकम भेजने की मंजूरी नहीं दी है। 

डाक्यूमेंट्स वेरिफाई होने के बाद सरकारें   Rft Signe कर कर देती हैं। यहां Rft की फुलफार्म है Request For Transfer, जिसका मतलब हैं कि 'राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के डेटा की जांच कर ली गई है, जो की सही पाया गया है।' राज्य सरकार केंद्र से अनुरोध करती है की लाभार्थी के खाते में पैसे भेजे जाएं।

इसके बाद FTO जेनरेट होता है। यानी अगर स्टेटस में FTO is Generated and Payment confirmation is pending का मैसेज दिखाई देता है। इसका मतलब है कि आपकी किस्त जल्द ही आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। FTO  की फुल फॉर्म Fund Transfer Order है। इसका मतलब हैं कि “राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और बैंक के IFSC कोड सहित अन्य विवरणों की जांच कर ली गई है और सही पाए गए हैं आपकी किस्त राशि तैयार हैं और सरकार द्वारा इसे आपके बैंक खाते में भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

तो कहां फंसी है 12वीं किस्त

किसानों के स्टेटस में 12वीं या अगस्त-नवंबर की किस्त के आगे न तो Waiting for approval by state लिखा दिख रहा है और न ही FTO is Generated and Payment confirmation is pending का मैसेज दिख रहा है। यानी अभी कुछ देर लग सकती है। क्योंकि योजना में गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने 31 अगस्त तक ई-केवाईसी की डेट बढ़ा दी थी।  

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसान परिवारों के लिए है। परिवार का आशय पति-पत्नी और दो नाबालिग बच्चे। स्कीम के नियमों के मुताबिक पीएम किसान का पैसा किसान परिवार को मिलता है यानी परिवार के किसी एक सदस्य के खाते में 6000 रुपये सालाना 2000-2000 की तीन किस्तों में डायरेक्ट बैंक खाते में आते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.