Select Date:

जहां स्ट्रेचर से बाहर आए थे हार्दिक, वहीं हीरो बने: दुबई में PAK के खिलाफ लगी थी चोट, उसी ग्राउंड पर जीत दिलाई

Updated on 29-08-2022 06:37 PM

दुबई, एशिया कप, भारत, पाकिस्तान ये चार शब्द आपको क्या याद दिलाते हैं? रविवार रात पाकिस्तान पर भारत की 5 विकेट की जीत और हार्दिक का धमाकेदार प्रदर्शन। अब आपको 4 साल पीछे ले चलते हैं। सितंबर का महीना था और साल था 2018। इसी मैदान से पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के ही मुकाबले में हार्दिक कराहते हुए स्ट्रेचर पर लेटकर मैदान के बाहर ले जा गए थे।

उस दौरान चर्चा आम थी कि हार्दिक का करियर अब शायद ही पहले की तरह हो सकेगा। इंडिया से लेकर लंदन तक ऑपरेशन का दौर। किसी जमाने में आज का कपिलदेव कहे जाने वाले खिलाड़ी का भविष्य अब अंधकारमय नजर आ रहा था।

कुछ होते हैं, जो मुश्किल हालात में टूटकर बिखर जाते हैं और कुछ संघर्ष में निखर जाते हैं। हार्दिक ने मानो कसम खा रखी थी कि जिस मैदान पर सब खत्म हो सकता था, उसी मैदान पर वापस पुराना गौरव हासिल करना है। टीम इंडिया को वनडे और टी-20 क्रिकेट में एक ऐसा सितारा मिला है, जो अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से किसी मैच की दशा और दिशा बदल सकता है। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ऐसा ही देखने को मिला।

हार्दिक पंड्या ने पहले अपनी धारदार गेंदबाजी से 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 25 रन दिए और 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद और खुशदिल हार्दिक का शिकार बने। ये तीनों विकेट इस खिलाड़ी ने शॉर्ट गेंदों पर लिए। इफ्तिखार 22 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मोहम्मद रिजवान के बल्ले से 43 रन निकले और खुशदिल ने 2 रन बनाए। जब बल्लेबाजी की बारी आई तो हार्दिक ने अपने बल्ले से भी धमाल मचाया। उन्होंने 17 गेंद में 33 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2026
नई दिल्ली: महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को चार जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया।…
 12 June 2026
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सोमवार यानि 8 जून को लंदन के एक नाइटक्लब विवाद में घिरते हुए नजर आए हैं। जिसके बाद उन्हें और तेज गेंदबाज…
 12 June 2026
नई दिल्ली: 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी। इस बीच हैती को अपने ओपनिंग…
 12 June 2026
नई दिल्ली: जापान की फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान वातारू एंडो ने पैर की चोट…
 12 June 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मशहूर निशानेबाज और कोच के रूप में मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल…
 12 June 2026
 वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच किंग्स्टन के सबिना पार्क में पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें मेजबानों ने…
 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
Advt.