Select Date:

कब होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, 28 तारीख को तय होगी डेट

Updated on 24-08-2022 05:28 PM

कांग्रेस के संगठन चुनावों की शुरुआत हो गई है और फिलहाल चर्चा इस बात की है कि आखिर पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा। सोनिया गांधी उम्रदराज हैं और स्वास्थ्य की समस्याओं से भी पीड़ित रहती हैं। ऐसे में कांग्रेस को कोई नया अध्यक्ष मिलेगा, इसकी उम्मीद की जा रही है। लेकिन अब तक इस पर कोई फैसला नहीं हो सका है कि कौन अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेगा। इस बीच कांग्रेस की ओर से 28 अगस्त को एक बैठक बुलाई गई है। इस मीटिंग में कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव का शेड्यूल तय किया जाएगा। 

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की वर्चुअल मीटिंग बुलाई गई है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर बात होगी और उसे मंजूरी दी जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस मीटिंग की अध्यक्षता करेंगी। बता दें कि कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। राहुल गांधी ने अध्यक्ष का चुनाव लड़ने में रुचि नहीं जताई है। इसके अलावा किसी और नेता ने भी ऐसी इच्छा जाहिर नहीं की है। नेताओं की ओर से भी राहुल गांधी से इतर किसी नाम का प्रस्ताव नहीं दिया गया है।

ऐसे में यह चर्चा भी तेज है कि आखिर कौन कांग्रेस का नया अध्यक्ष होगा। अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद के लिए उतारने की बातें भी कही गई हैं। हालांकि खुद अशोक गहलोत ने इन चर्चाओं को खारिज किया है। अशोक गहलोत ने गुजरात में कहा कि वह भी मीडिया से ही यह बात सुन रहे हैं कि उन्हें अध्यक्ष पद के चुनाव में उतारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका पालन कर रहे हैं। इस दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि राजस्थान में भावी मुख्यमंत्री (सचिन पायलट) भी तय हो गया है तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.