शहबाज शरीफ कटोरा लेकर पहुंचे तो पिघले सऊदी प्रिंस, तुरंत भेजे 2 अरब डॉलर, UAE के सामने बेइज्जती से बचाया
Updated on
16-04-2026 02:13 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान को सऊदी अरब से दो अरब डॉलर की माली मदद मिली है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह बताया है कि उसको सऊदी अरब के वित्त मंत्रालय से 2 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि प्राप्त हो गई है। सऊदी से पाकिस्तान को ये मदद ऐसे समय भेजी गई है, जब पाक पीएम शहबाज शरीफ ने रियाद में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की है। हालांकि इसका ऐलान सऊदी की ओर से पहले ही कर दिया गया था। यूएई का कर्ज लौटाने के चलते मुश्किल में फंसी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को इससे बड़ी राहत मिली है।
पाकिस्तानी मीडिया ने बताया है कि सऊदी अरब ने देश के रिजर्व में अचानक आई कमी को पूरा करने के लिए 3 अरब डॉलर का नया ऋण दिया है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने अब अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से अनुरोध करने का निर्णय लिया है कि वह अर्थव्यवस्था पर ईरान युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए मौजूदा 7 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज का आकार बढ़ा दे।
पाकिस्तान बैंक में सऊदी की रकम
इस नए लोन के साथ सऊदी अरब पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक में कुल 8 अरब डॉलर के साथ कैश डिपॉजिट करने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि मौजूदा पैकेज के तहत IMF से और लोन लेने का फैसला किया गया है। इस बात की संभावना है कि IMF पाकिस्तान की रिक्वेस्ट मान लेगा।
पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने मंगलवार को बताया था कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए 3 अरब डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की घोषणा की है। इसके दो दिन बाद उनको यह राशि मिल गई है। सऊदी ने पाकिस्तान में जमा 5 अरब डॉलर की रकम के लिए रोलओवर व्यवस्था को भी लंबी अवधि के लिए बढ़ा दिया है।
पाकिस्तान पर UAE का कर्ज
पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का 3 अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है। यूएई ने पाकिस्तान की अपील पर उसे कर्ज पर छूट देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने सऊदी अरब और चीन जैसे अपने परंपरागत सहयोगियों से मदद के लिए संपर्क किया। इस पर सऊदी उसकी मदद के लिए आगे आया।
पाकिस्तान के वित्त मंत्री औरंगजेब ने बताया है कि सऊदी अरब की मौजूदा 5 अरब डॉलर की जमा राशि सालाना रोलओवर व्यवस्था के अधीन नहीं होगी। इसे ज्यादा समय के लिए बढ़ा दिया जाएगा, जिससे देश को ज्यादा वित्तीय स्थिरता मिलेगी। इससे उनको पाकिस्तान की इकॉनमी तेजी से सुधर होने की उम्मीद है।
पाकिस्तान को बचाता रहा है सऊदी अरब
आर्थिक मोर्चे पर यह पहली बार नहीं है, जब सऊदी अरब ने पाकिस्तान को उबारा है। बीते साल सऊदी ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) में रखे अपने 3 अरब डॉलर के डिपॉजिट की मैच्योरिटी एक साल के लिए बढ़ा दी थी। सऊदी ने पाकिस्तान की मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिरता को सहारा देने के लिए इसे बार-बार बढ़ाया गया है।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…