अंकिता को जिंदा जलाने वाले शाहरुख के लिए क्या बोले ओवैसी, रखी 2 डिमांड
Updated on
30-08-2022 04:51 PM
झारखंड के दुमका में एकतरफा प्यार में शाहरुख नाम के युवक ने नाबालिग
अंकिता को जिंदा जलाकर मार डाला। इस घटना को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश है
और हिंदू संगठन सड़कों पर उतरे हुए हैं। इस बीच ऑल इंडिया
मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भी
प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषी
को सख्त सजा देने की मांग की है। ओवैसी ने अंकिता को जिंदा जलाए जाने की
घटना की कड़ी निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि इस मामले की सुनवाई के लिए
एक विशेष अदालत का गठन किया जाए। ओवैसी ने कहा कि एक युवक द्वारा लड़की को
जिंदा जलाए जाने की घटना 'हैवानियत' है।
एआईएमआईएम प्रमुख ने मीडिया से कहा, ''मैं न केवल इस घटना की निंदा करता
हूं, बल्कि झारखंड सरकार से इस मामले से सख्ती से निपटने की मांग भी करता
हूं। यदि संभव हो तो इस मामले की सुनवाई के लिए एक विशेष अदालत का गठन किया
जाए। आरोपी को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलनी चाहिए।''
गौरतलब है कि 23 अगस्त को झारखंड के दुमका में एकतरफा प्रेम के मामले में
आरोपी शाहरुख ने अंकिता के कमरे में खिड़की से पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी।
इस घटना के समय युवती अपने कमरे में सो रही थी। बुरी तरह झुलस गई युवती को
बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में
भर्ती कराया गया जहां रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। आरोपी शाहरुख को
गिरफ्तार कर लिया गया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…