Select Date:

T20 क्रिकेट के लिए भारत को कैसा कोच और कप्तान चाहिए, हरभजन सिंह ने बताए नाम

Updated on 11-11-2022 06:02 PM

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत को हाल ही में खेल से संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों से T20I सेटअप के लिए कोचों को नियुक्त करना चाहिए। भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद हरभजन सिंह ने कहा है कि आशीष नेहरा जैसा कोच और हार्दिक पांड्या जैसा कप्तान टीम को चाहिए।


हरभजन सिंह ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, "टी20 में ऐसा कोच मिल जाए जिसने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, आशीष नेहरा जैसा खिलाड़ी और कप्तानी के लिए हार्दिक पांड्या मेरी पसंद हैं।" महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या को आगे रखा है। भले ही इस समय केएल राहुल शॉर्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के उपकप्तान हैं।  


33 गेंदों में 63 रन बनाने वाले हार्दिक पांड्या को उम्मीद रही होगी कि भारत मैच की दूसरी पारी में अच्छी लड़ाई लड़ेगा, लेकिन लड़ाई लड़ने की जगह भारत की गेंदबाजी लड़खड़ा गई। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और ओपनर एलेक्स हेल्स ने भारत के गेंदबाजी आक्रमण को ढेर कर दिया। जिन्होंने 170 रन की विशाल साझेदारी की और भारत को टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया। 


हरभजन ने भारत के बल्लेबाजी क्रम पर भी सवाल उठाए और कहा कि टीम एकदिवसीय मैच की तरह टी20 क्रिकेट में पहले 10-12 ओवर खेलती है जैसे कि पारी में 40 ओवर बाकी हैं। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से भारत की समस्या रही है और इस पर गौर करने की जरूरत है। आईसीसी ट्रॉफी के लिए भारत का इंतजार अब और भी लंबा हो चुका है। भारत ने आखिरी आईसीसी इवेंट 2013 में जीता था।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.