Select Date:

कांकेर से शादी से घर लौट रहे थे, अचानक सबके मोबाइल बंद, एनएच 30 से हुई कार गायब अफसर समेत 4 लोग लापता

Updated on 12-12-2022 07:11 PM

शहर के गोविंदपुर में शनिवार रात शादी में शामिल होकर ओडिशा व कोंडागांव लौट रहे चार लोग अचानक नेशनल हाईवे 30 से गायब हो गए। सभी एक ही कार में सवार हैं। सभी के मोबाइल बंद बता रहे हैं। रविवार दोपहर तक जब इनकी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन कांकेर थाना पहुंचे। लापता लोगों में ओडिशा के नायब तहसीलदार भी शामिल हैं। कार भी उन्हीं की है। चौंकाने वाली घटना के सामने आने के बाद से पुलिस भी सकते में है तथा चारों की तलाश कर रही है।

अपने आप में अलग तरह का मामला होने के कारण ये कहा जा सकता है कि दुर्घटना, लूट या फिर आपसी धोखे के बरमूडा ट्रैंगल में ये कार खाे चुकी है। पुलिस जांच के बाद ही असली वजह का पता चल सकेगा। 6 दिसंबर को नायब तहसीलदार सपन सरकार 56 साल निवासी उमरकोट ओडिशा अपनी पत्नी रीता सरकार 50 साल की बड़ी बहन रीना दत्ता निवासी गोविंदपुर कांकेर के बेटे की शादी में आए थे। वे कांकेर से बैतूल बारात में भी गए थे। 10 दिसंबर को गोविंदपुर में रिसेप्शन में शामिल हुए।

साेने का हार पहना था महिला ने, लूट की भी आशंका
अचानक चार लोगों के लापता होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रख जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सड़क हादसे की आशंका को लेकर जांच की गई, लेकिन कोंडागांव व उमरकोट तक कहीं भी दुर्घटना या क्षतिग्रस्त वाहन नहीं मिला। रास्ते में भी वाहन नहीं मिला। जांच में यह बात सामने आई कि महिला करीब 3 लाख रुपए के जेवर पहनी है। इसके अलावा करीब 20 हजार नगदी है। लूट की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। शादी में उनके बाद निकलने वाले लोग व इलाके के कौन-कौन शादी में शामिल हुए इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सभी का मोबाइल रात 11 बजे से बंद
लापता चारों का मोबाइल रात 11 बजे से जंगलवार काॅलेज के निकट टावर से बंद बता रहा है। रविवार दोपहर जब बुजुर्ग हजारी लाल ढाली की पुत्री जयंती बोस ने रीता सरकार के मोबाइल पर काॅल किया तो तीन बार घंटी बजने के बाद मोबाइल बंद हो गया।

सीसीटीवी कैमरा और लोकेशन की कर रहे जांच
मामला सामने आने के बाद लापता लोगों की तलाश करने टीम गठित की गई है। टीम कांकेर से कोंडागांव तक के हाईवे व अन्य रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से कार की जांच कर रही है। लापता लोगों के मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस किए जा रहे हैं।

आखिर कहां गायब हो गए चार लोग? इस चौंकाने वाली घटना से कई सवाल पैदा हो रहे हैं। आशंका है कहीं कोई मजाक तो नहीं है। इसके बाद लापता लोगों की उम्र को देख इसे मजाक मानने से इंकार कर दिया गया। लूट की आशंका भी इसलिए खारिज की जा रही है कि आखिर घटना के बाद अब तक वे सामने क्यों नहीं आए? हादसे को लेकर इसलिए इंकार किया जा रहा है कहीं भी वाहन नहीं दिखा। रास्ता भटकने से भी इंकार किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.