'ईरान पर सबसे जोरदार हमला करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की फिर से लड़ाई शुरू करने की धमकी, तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर अड़े
Updated on
21-05-2026 12:31 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर हमले की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका-ईरान में चल रही बातचीत अंतिम चरण में है और उन्हें उम्मीद है कि डील हो जाएगी। हालांकि अगर बातचीत टूट जाती है तो फिर वह सख्त रुख अपनाते हुए सैन्य विकल्प की ओर जा सकते हैं। ट्रंप की ओर से ईरान के यह धमकी ऐसे समय दी गई है, जब दोनों देशों के बीच एक नाजुक सीजफायर है। ईरान ने किसी भी अमेरिकी हमले का जोरदार जवाब देने की बात कही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि हम देखेंगे कि क्या होता है। या तो कोई समझौता होगा या फिर हम कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो थोड़े सख्त होंगे। हालांकि हमें उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा। हम एक मौका देंगे क्योंकि मुझे कोई जल्दी नहीं है। हम बहुत सारे लोगों के मारे जाने के बजाय कुछ ही लोगों के मारे जाने को देखना पसंद करेंगे। हम इसे किसी भी तरह से कर सकते हैं।
ईरान को डील करनी होगी: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देकर कहा कि किसी भी समझौते में ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जाएगी। तेहरान की सरकार अगर परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं करती है और न्यूक्लियन वेपन बनाने पर आगे बढ़ती है तो फिर चीजें बिगड़ेंगी। इससे हमें ईरान पर एक बहुत जोरदार हमला करना पड़ सकता है।ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) की ओर से कहा गया है कि अगर उनकी जमीन पर अटैक होता है तो उसका पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। आरजीसी ने कहा है कि इस बार अमेरिकी हमले से एक ऐसा युद्ध शुरू होगा, जिसे सीमित करना मुश्किल होगा। यह लड़ाई क्षेत्र की सीमाओं को पार करके और आगे तक फैल जाएगी।
ईरान-अमेरिका में तनाव
28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले करने के बाद से पूरे पश्चिम एशिया में तनाव है। 39 दिन की भीषण लड़ाई के बाद 8 अप्रैल को पाकिस्तान की मध्यस्थता से युद्धविराम पर सहमति बनी। इसके बाद से बातचीत के जरिए समझौते की कोशिश हो रही है लेकिन दोनों पक्ष किसी शांति समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं।अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने की मांग प्रमुखता से की जा रही है। वहीं ईरान ने अमेरिका से बातचीत में युद्ध से हुए नुकसान के लिएमुआवजा मांगा है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी संप्रभुता को मान्यता देने को कहा है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हैं। इसके चलते गतिरोध लगातार बना हुआ है।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…