जल जीवन मिशन से शत प्रतिशत घरों में मिलेगा टेप नल से पेयजल-डॉ. महंत
Updated on
13-02-2022 07:32 PM
विधानसभा अध्यक्ष ने पानी टंकी निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज जांजगीर-चांपा जिले के सरहर, कडारी और भागोडीह में पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। डॉ. महंत ने इस अवसर पर कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जल जीवन मिशन योजना के तहत 2024 तक तक राज्य के शत प्रतिशत घरों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ समय पर पूर्ण करने के लिए कार्य प्रारंभ हो गया है।
डॉ. महंत ने जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम सरहर, कड़ारी और भागोडीह में 3 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से बनने वाले पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस कार्य के पूर्ण हो जाने से इन तीन गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत 1000 से अधिक परिवारों को घर-घर टेप नल के माध्यम से गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि, निर्माण एजेंसी और अधिकारी गुणवत्ता युक्त तरीके से इन कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करवाएं, ताकि इसका लाभ आम जनता को मिल सके। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने पर्याप्त राशि उपलब्ध करवाई है। कोरोना संक्रमण के कम होते ही अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करवाया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री केशव चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चंद्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…