Select Date:

एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद बोले वसीम अकरम

Updated on 12-09-2022 06:22 PM

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने एशिया कप 2022 फाइनल के बाद श्रीलंकाई टीम की जमकर तारीफ की और कहा कि जिस तरह से वे पूरे टूर्नामेंट में खेले, वे इस खिताब के असली हकदार थे। अकरम ने इसके अलावा यह भी बताया कि एशिया कप 2022 के दौरान उन्होंने जब मोहम्मद रिजवान के स्ट्राइक रेट की आलोचना की थी, तो पाकिस्तानी फैन्स ने उन पर हमला बोल दिया था और सोशल मीडिया पर उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई गई थी। रिजवान ने एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाए, लेकिन अपने स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना का शिकार हुए। रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में भी पचासा जड़ा, लेकिन स्ट्राइक रेट महज 112 का था। 

अकरम ने मैच खत्म होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'मैं टूर्नामेंट की शुरुआत में ही कहा था कि पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज भले ज्यादा गड़बड़ ना करें, लेकिन बड़े मुकाबले में संघर्ष करते नजर आ सकते हैं। फाइनल मैच में यही देखने को मिला। टी20 क्रिकेट में एंकरिंग रोल का मतलब नहीं होता है। यह ओवररेटेड है, आपके पास 10 विकेट होते हैं और 20 ओवर होते हैं। मुझे भारत का नया रूप पसंद आया है और श्रीलंका के पास भी ऐसा कोई नहीं जो पारी को एंकर करे। यह सही नहीं है, पाकिस्तान के अप्रोच की बात करें तो जब आप 171 रन का पीछा कर रहे हैं, तब 16वें ओवर में रिजवान 104 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं। यह बात मेरी समझ से परे है।'

अकरम ने आगे कहा, 'उसने ऐसा ही हांगकांग के खिलाफ किया था, अगर आपको याद हो तो। मैंने तब उसकी आलोचना की थी, जो एक स्वस्थ आलोचना थी और लोगों ने सोशल मीडिया पर मुझ पर हमला किया था। पाकिस्तानी फैन्स ने कहा था कि मैं रिजवान को सपोर्ट नहीं करता हूं। अगर आपको मेरी ओपिनियन चाहिए, तो मैं ऐसे ही दूंगा, जो सही है, उसको सही और जो गलत है उसको गलत कहूंगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.