ईरान के खिलाफ फिर शुरू हो सकता है युद्ध, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, कहा- तेहरान में असली नेता का नहीं पता
Updated on
01-05-2026 12:33 PM
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए मरा जा रहा है, लेकिन साथ ही बताया कि बातचीत में क्या चल रहा है, यह उनके और कुछ अन्य लोगों के अलावा कोई नहीं जानता है। ओवल ऑफिस में बोलते हुए ट्रंप ने नए सिरे से युद्ध शुरू करने की संभावना से इनकार नहीं किया और कहा कि हो सकता है कि हमें इसकी जरूरत पड़ जाए।
ईरान में असली नेता का नहीं पता
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "सच कहूं तो मेरे और कुछ अन्य लोगों के अलावा किसी को भी नहीं पता कि बातचीत में क्या चल रहा है। वे (ईरानी) किसी भी कीमत पर समझौता करना चाहते हैं।" इस दौरान ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व में अनिश्चितता की ओर इशारा किया। उन्होंने लिखा, "हमारे सामने एक समस्या है, क्योंकि किसी को पक्के तौर पर यह नहीं पता कि वहां असली नेता कौन हैं।"
युद्ध फिर शुरू करने पर बोले ट्रंप
फिर से युद्ध शुरू करने को लेकर कहा कि मुझे नहीं पता कि हमें इसकी जरूरत है या नहीं, लेकिन हो सकता है कि हमें इसकी जरूरत पड़ जाए। इस दौरान ट्रंप ने बताया कि ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी है लेकिन इस युद्ध नहीं कहा। उन्होंने कहा, एक मिलिट्री ऑपरेशन के बावजूद मैं इसे युद्ध नहीं कहता। मैं इसे एक सैनिक ऑपरेशन कहना ज्यादा पसंद करूंगा। ईरान समझौता करने के लिए बेकरार है।
अमेरिकी नाकाबंदी को बताया सफल
ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान की अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है। उन्होंने नाकेबंदी को जबरदस्त बताया और कहा कि नाकाबंदी की ताकत अविश्वसनीय है। उन्हें तेल से कोई पैसा नहीं मिल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका कोई हल निकल आएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता बहुत कमजोर हो गई है।ट्रंप ने तेहरान के इस्लामिक शासन पर अपने लोगों का दमन करने का आरोप लगाया और दावा किया कि ईरान ने पिछले दो महीने में 42000 लोगों को मार डाला। ट्रंप ने कहा कि ईरान जो संख्या बता रहा है, असल में मरने वालों की संख्या उससे कहीं ज्यादा है। उन्होंने युवा ईरानी पहलवान का भी जिक्र किया, जिसे विरोध प्रदर्शन के लिए फांसी दी गई थी। ट्रंप ने ईरान पर परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…