Select Date:

चीन में लोकप्रिय स्मार्टफोन वीवो के आईक्यूओओ का भारत में प्रवेश तय

Updated on 13-02-2022 07:26 PM

-इतनी कीमत 35 हजार से 45 हजार के बीच होगी
नई दिल्ली । चीन की मशहूर मोबाइल कंपनी वीवो अपने सब ब्रांड आईक्यूओओ श्रंखला के स्मार्टफोन उतारने की तैयारी कर रहा है। सीरीज में आईक्यूओओ 9, आईक्यूओओ 9 प्रो और आईक्यूओओ 9 एसई शामिल हैं। यह पिछले साल चीन में लॉन्च हुआ और अब भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है। आईक्यूओओ 9 सीरीज के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन और लाइनअप की कीमत पहले से लीक हो चुकी है। भारत में आईक्यूओओ 9 सीरीज के लॉन्च के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भारत में आईक्यूओओ 9 सीरीज के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। आइए एक नजर डालते हैं कि आईक्यूओओ 9 सीरीज की कीमत और फीचर्स पर। 
पिछली लीक जानकारी बताती हैं कि आईक्यूओओ 9 सीरीज़ इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च होगी। आईक्यूओओ9 एसई लाइनअप में सबसे सस्ता फोन लगभग 35,000 रुपये का है, इसके बाद आईक्यूओओ 9 फोन 45,000 रुपये में और आईक्यूओओ 9 प्रो को 55,000 रुपये में बेचा जा सकता है। अब, कंपनी ने भारत में अपनी आईक्यूओओ 9 सीरीज के लॉन्च को टीज़ करना शुरू कर दिया है, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह जल्द ही लॉन्च होने वाला है।
आईक्यूओओ 9 एसई में 6.62-इंच एफएचडी प्लस अमोल्ड पैनल होगा, जबकि आईक्यूओओ 9 में 6.56-इंच एफएचडी प्लस अमोल्ड पैनल 10-बिट कलर डेप्थ के साथ होगा। दूसरी ओर, आईक्यूओओ 9 प्रो में 6.78-इंच क्यूएचडी प्लस कर्व्ड ई5 अमोल्ड डिस्प्ले होगा। तीनों में 120एचजेड रिफ्रेश रेट है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। कैमरों की बात करें तो आईक्यूओओ 9 प्रो में 50एमपी सैमसंग जीएन5 प्लस 50एमपी यूडब्ल्यू प्लस 16एमपी ट्रिपल कैमरा सिस्टम है। प्राइमरी सेंसर में जिम्बल स्टेबलाइजेशन सपोर्ट होगा और टर्शियरी लेंस में 2.5गुना ऑप्टिकल जूम सपोर्ट होगा। आईक्यूओओ 9 की बात करें तो इसमें फिर से जिम्बल स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 48एमपी का ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा। अभी आईक्यूओओ 9 एसई के कैमरा डिटेल्स की जानकारी नहीं मिली है। आईक्यूओओ 9 प्रो में नवीनतम स्नैपड्रैगन 8 जीईएन 1 एसओसी होगा। ये तीनों फोन एंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगें।   


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.